Close

5 ट्रेंडी बॉलीवुड स्टाइल ब्राइडल बन, जो इस वेडिंग सीज़न के लिए हैं एकदम परफेक्ट (5 Trendy Bollywood Style Bridal Bun, Which Is Perfect For This Wedding Season)

इस वेडिंग सीजन ट्राई करें ये ट्रेंडी बन, जो आजकल बॉलीवुड ही नहीं, फैशन वर्ल्ड की भी टॉप फेवरेट हेयर स्टाइल है.

ट्विस्टेड ब्राइडल बन

Trendy Bollywood Style Bridal Bun

* बालों को अच्छे से कंघी कर लें.

* आगे के बालों को बैक कॉम्बिंग करके हल्का पफ लुक दें.

* पूरे बालों को पीछे ले जाकर एक साइड में पिनअप कर लें.

* अब दूसरी तरफ के बालों को रोल करते हुए फ्रेंच रोल बनाते हुए पिन से सिक्योर कर लें.

* चाहें तो हेयर एक्सेसरी से डेकोरेट कर लें.

एक्स्ट्रा टिप्स

* यह हेयर स्टाइल टेक्सचर्ड या कर्ली हेयर पर ज़्यादा अच्छा लगता है

* बाल पतले हों, तो बन स्पॉन्ज यूज़ कर सकती हैं.

विंटेज ब्राइडल बन

Trendy Bollywood Style Bridal Bun

* बालों को अच्छे से कंघी कर लें.

* वॉल्यूम के लिए फ्रंट सेक्शन को ब्लो ड्राई करें.

* साइड में मांग निकालकर आगे के बालों में रोलर लगाकर रखें.

* पीछे के बालों को 3-4 सेक्शन में डिवाइड करें. हर सेक्शन को बैक कॉम्बिंग करें.

* हर सेक्शन को इन्वर्ड रोल करके एक कान के पास बन का शेप देते हुए पिन से सिक्योर करें.

* हेयर स्प्रे से फाइनल टच दें.

एक्स्ट्रा टिप्स

* यह लंबे बालों पर बेस्ट लगता है.

* अगर बाल पतले हैं, तो हेयर पैडिंग यूज़ करें.

* ब्राइडल लुक के लिए ये हेयर स्टाइल परफेक्ट रहेगा.

ट्रेंडी ब्राइडल बन

Trendy Bollywood Style Bridal Bun

* बालों को अच्छी तरह कंघी करें.

* दोनों तरफ से कान के पास से बालों का सेक्शन अलग करके लूज़ चोटी बनाएं.

* चोटी को हल्का सा पुल कर दें और पीछे की तरफ ले जाकर पिन कर दें.

* बाकी बचे बालों को गर्दन के पास ले आएं.

* इन्हें ढीला-ढाला घुमाकर मेसी बन बना लें.

* बॉबी पिन से अच्छे से फिक्स करें.

* बन और ट्विस्ट को हल्का-हल्का पुल करें. इससे सॉफ्ट और वॉल्यूमिनस लुक मिलेगा.

* चेहरे के पास कुछ लटें निकालें, ताकि रोमांटिक लुक मिले.

* हेयर एक्सेसरी से डेकोरेट करें.

एक्स्ट्रा टिप्स

* बन को ज़्यादा परफेक्ट बनाने की कोशिश न करें. थोड़ा मेसी ही ट्रेंडी है.

* पतले बालों में पहले बैककॉम्बिंग करें.

* ब्राइडल, रिसेप्शन या पार्टी के लिए बेस्ट है.

ब्राइडल मैजिक

Trendy Bollywood Style Bridal Bun

* पूरे बालों को लूज़ कर्ल्स में कर्ल करें.

* आगे के बालों को बैक कॉम्बिंग करके स्मूद फिनिश दें.

* आगे से हाफ बालों को पीछे लेकर छोटी पोनीटेल बना लें.

* पीछे के बालों को 3-4 सेक्शन में डिवाइड करें और हर सेक्शन की लूज़ चोटी गूंथ लें.

* अब इन चोटियों को आपस में ओवरलैप करते हुए बन के शेप में पिनअप कर लें.

* फ्रंट से और पीछे से एक-दो कर्ल यूं ही छोड़ दें. इससे रोमांटिक लुक मिलेगा.

* हेयर एक्सेसरी से डेकोरेट कर लें.

एक्स्ट्रा टिप्स

* यह हेयर स्टाइल वेडिंग, पार्टीज़ और रिसेप्शन के लिए परफेक्ट है.

* बाल पतले हैं, तो बैक कॉम्बिंग करें या बन पैडिंग यूज़ करें.

* कर्ल्स जितने सॉफ्ट होंगे, लुक उतना रॉयल लगेगा.

रॉयल फ्लोरल ट्विस्टेड बन

Trendy Bollywood Style Bridal Bun

* बालों को अच्छी तरह कंघी करें.

* आगे के बालों में बैक कॉम्बिंग करके पफ बनाएं. इससे हेयरस्टाइल में रॉयल लुक आएगा.

* बालों को 3-4 हिस्सों में बांट लें. हर सेक्शन को हल्का ट्विस्ट करें और पीछे की तरफ ले जाएं.

* ट्विस्ट को ढीला रखें, ताकि सॉफ्ट लुक आए.

* ट्विस्टेड बालों को गोल-गोल घुमाकर बड़ा सा मेसी बन बनाएं. बॉबी पिन्स से अच्छी तरह फिक्स करें.

* बन को वॉल्यूम और टेक्सचर देने के लिए बन के बालों को पुल करें.

* फ्लोरल या पर्ल हेयर एक्सेसरी से डेकोरेट करें.

एक्स्ट्रा टिप्स

* बन को थोड़ा मेसी ही रहने दें.

* एक्सेसरी ज़रूर यूज़ करें.

* ब्राइडल, रिसेप्शन के लिए बेस्ट.

Share this article