Close

बेटी के फर्स्ट बर्थडे पर इशिता दत्ता ने रिवील किया उसका चेहरा, शेयर की बर्थडे सेलिब्रेशन की खूबसूरत तस्वीरें, वेदा की क्यूटनेस ने जीता लोगों का दिल (Ishita Dutta reveals daughter’s face on her first birthday, share adorable photos, Veda’s cuteness is winning internet’s heart)

टेलीविजन के फेमस कपल इशिता दत्ता (Ishita Dutta) और वत्सल सेठ (Vatsal Sheth) पिछले साल दूसरे बच्चे के पैरेंट्स बने थे, कपल ने 10 जून, 2025 को बेटी को वेलकम किया था, जिसका नाम उन्होंने वेदा (Ishita Dutta, Vatsal Sheth's daughter Veda) रखा है. उनकी बेटी अब एक साल (Ishita Dutta's daughter turns one) की हो गई है और कपल ने इस मौके पर बेटी का फेस रिवील (Ishita Dutta reveals daughter's face) कर दिया है. 

Ishita Dutta with her daughter

इशिता दत्ता और वत्सल सेठ सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं. कल यानी 10 जून को इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने धूमधाम से बेटी वेदा का फर्स्ट बर्थडे सेलिब्रेट किया. अब कपल ने सोशल मीडिया पर वेदा के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं. अब तक उन्होंने वेदा का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया था, लेकिन उसके बर्थडे पर फाइनली उन्होंने फैंस को वेदा का चेहरा दिखा दिया है.

Ishita Dutta with her daughter

इशिता ने बर्थडे सेलिब्रेशन की कई फैमिली तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वत्सल सेठ और इशिता अपनी लाडली के साथ पोज़ देते दिख रहे हैं. दूसरी तस्वीर में वेदा बर्थडे केक के साथ नज़र आ रही है, जबकि तीसरी तस्वीर में इशिता और वत्सल बेटे वायु और बेटी वेदा के साथ दिख रहे हैं.

Ishita Dutta with her daughter

इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में उन्होंने लिखा, "और बस ऐसे ही, वह एक साल की हो गई. हैप्पी बर्थडे वेदा."  लुक की बात करें तो बर्थडे के लिए इशिता, वत्सल और बेटे वायु ब्लश ब्लू रंग में ट्विनिंग करते नज़र आए, जबकि वेदा ने येलो रंग की ड्रेस पहनी थी और दो क्यूट पोनीटेल में बेहद क्यूट लग रही थीं. उनकी प्यारी सी मुस्कान अब इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रही है. लोग कॉमेंट करके वेदा को बर्थडे तो विश कर ही रहे हैं, उनकी क्यूटनेस की तारीफ भी कर रहे हैं और उन पर भर भरकर प्यार लुटा रहे हैं.

Ishita Dutta with her daughter

बता दें कि इशिता दत्ता और वत्सल सेठ को टीवी शो 'रिश्तों का सौदागर-बाजीगर' की शूटिंग के दौरान प्यार हुआ था. फिर ने दोनों ने 2017 में शादी की थी. शादी के 6 साल बाद 19 जुलाई, 2023 को कपल ने पहले बच्चे वायु का स्वागत किया था. दो साल के बाद कपल के घर बेटी वेदा का जन्म हुआ.

Ishita Dutta

Share this article