Close

मॉनसून के लिए सुपर इफेक्टिव फेस पैक (Super Effective Face Pack For Monsoon Beauty)

मॉनसून में डल स्किन से छुटकारा पाने और ग्लोइंग स्किन के लिए ये फेसपैक ट्राई करें.

ड्राई स्किन के लिए फेस पैक

Face Pack For Monsoon

मिंट-दही पैकः 1-1 टेबलस्पून दही और मुलतानी मिट्टी, 1 टीस्पून पुदीना पाउडर. दही में पुदीना पाउडर व मुलतानी मिट्टी आधे घंटे के लिए भिगो दें. अच्छे से फेंटते हुए मिलाएं और चेहरे पर लगाएं. सूखने पर पहले गुनगुने पानी से, फिर ठंडे पानी से धो लें.

एग-हनी पैकः आधा टीस्पून शहद, 1 अंडे का पीला भाग, 1 टीस्पून मिल्क पाउडर. अंडे को फेंटकर उसमें शहद व मिल्क पाउडर मिलाएं. जब थोड़ा गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाए, तब इसे चेहरे पर लगाएं. सूखने पर गुनगुने पानी से धो लें.

ऑयली स्किन के लिए फेस पैक

Face Pack For Monsoon

पोटैटो पैकः 1-1 टीस्पून आलू का रस और मुलतानी मिट्टी को मिलाकर पेस्ट तैयार करें. चेहरे पर लगाकर सूखने दें. पहले चेहरा गुनगुने पानी से धोएं, फिर ठंडे पानी से.

खीरा-मिंट पैकः 1 टेबलस्पून खीरे का रस, आधा टीस्पून पेपरमिंट एक्स्ट्रैक्ट, 1 टेबलस्पून पुदीने का रस. सभी सामग्री को मिलाकर चेहरे पर लगाएं. सूखने पर गुनगुने पानी से धो लें.

पपीता पैकः 2 टेबलस्पून पपीता को मैश करके चेहरे पर लगाएं. जब सूख जाए, तब गुनगुने पानी से धो लें. चाहें तो नींबू का रस भी इसमें मिला सकती हैं.

एग-मुल्तानी मिट्टी पैक: 1 अंडे का स़फेद भाग, 1 टीस्पून मुलतानी मिट्टी, आधा टीस्पून पेपरमिंट एक्स्ट्रैक्ट, आधा टेबलस्पून पानी. पानी में मुलतानी मिट्टी को आटे घंटे के लिए भिगोकर रखें. अंडे को फेंटकर सभी सामग्री मिला दें. इसमें मुलतानी मिट्टी भी मिला दें. इस पैक को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और सूखने पर गुनगुने पानी से धो लें.

फॉर ऑल स्किन टाइप

Face Pack For Monsoon

एप्पल मास्कः एक सेब और 2 टेबलस्पून शहद लें. सेब को छील व काटकर ब्लेंडर में पीस लें. शहद मिलाकर 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं. गुनगुने पानी से धो लें.

बादाम-हनी मास्कः 2 टेबलस्पून पिसा हुआ बादाम, आधा टीस्पून शहद, 1 टीस्पून गुलाबजल. सभी सामग्री को मिलाकर पेस्ट तैयार करें. चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट तक सूखने दें. ठंडे पानी से चेहरा धोएं.

हनी पैकः शहद स्किन को मुलायम व चमकदार बनाता है. शहद को चेहरे पर पतले लेयर की तरह लगाएं और 15 मिनट छोड़ दें. गुनगुने पानी से धो लें.

ऑरेंज-हनी फेस पैकः 1 टेबलस्पून शहद, 1 टीस्पून संतरे का जूस, 1 टीस्पून मुलतानी मिट्टी, 2 टीस्पून गुलाबजल. गुलाबजल में मुलतानी मिट्टी डालकर आधे घंटे छोड़ दें. जब मुलतानी मिट्टी फूल जाए, तब बाकी सामग्री अच्छी तरह मिलाएं. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सूखने दें. पहले गुनगुने पानी से चेहरा धोएं, फिर ठंडे पानी से.

हनी-लेमन-वॉटर पैकः आधा टेबलस्पून शहद, 1 टीस्पून नींबू का रस, 2 टीस्पून मुलतानी मिट्टी, 2 टीस्पून पानी. मुलतानी मिट्टी को पानी में आधे घंटे भिगोकर रखें. शहद व नींबू मिलाकर चेहरे पर लगाएं. 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें. इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धोएं.

कॉर्नफ्लेक्स-ऑयल-वॉटर पैकः 1 टेबलस्पून बादाम तेल, 1 टीस्पून ऑलिव ऑयल, 2 टेबलस्पून पानी, 1 टेबलस्पून कॉर्नफ्लेक्स पाउडर. दोनों तेल को मिला लें. कॉर्नफ्लेक्स पाउडर और पानी को फेंटते हुए तेल में धीरे-धीरे मिलाएं. जब पेस्ट तैयार हो जाए, तब चेहरे पर लगाकर सूखने दें. पहले गुनगुने पानी से चेहरा धोएं, फिर ठंडे पानी से.

स्ट्रॉबेरी फेस पैकः 3 स्ट्रॉबेरी, 1 टेबलस्पून गुलाबजल. स्ट्रॉबेरी को मैश कर उसमें गुलाबजल मिलाएं और चेहरे पर लगाएं. 20-25 मिनट सूखने के बाद पहले गुनगुने पानी और फिर ठंडे पानी से धो लें.

Share this article