Close

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी अपनी लाडली एकलीन के 2nd बर्थडे पर हुए स्पिरिचुअल, सत्संग के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे (Prince Narula and Yuvika Chaudhary’s daughter Ekleen turns 2, Couple celebrate their daughter’s birthday with Satsang)

टीवी की दुनिया के पॉपुलर कपल प्रिंस नरूला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) की बेटी Prince (Narula and Yuvika Chaudhary’s daughter Ekleen) दो साल की हो गई है. कल 19 अक्टूबर को कपल ने लाडली एकलीन का बर्थडे (Prince Narula and Yuvika Chaudhary’s daughter turns 2) धूमधाम से मनाया, जिसकी झलक एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की.

कपल ने इस साल अपनी लाडली का बर्थडे अलग अंदाज़ में सेलिब्रेट (Ekleen’s birthday celebration) किया. बेटी के बर्थडे पर कपल स्पिरिचुअल अंदाज़ में दिखे. इस मौके पर उन्होंने गुरुजी का सत्संग रखा और उनके भजनों पर झूमते और आनंद लेते दिखे.   इस मौके पर टीवी वर्ल्ड के कई सेलेब्स भी मौजूद थे.

सत्संग से युविका की कई तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें युविका ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उनकी लाडली एकलीन ने भी सलवार-कुर्ता पहना है और बेहद क्यूट लग रही हैं. सत्संग के बाद मां-बेटी ने पैपराजी  को पोज़ भी दिए. खासकर एकलीन ने हाथ जोड़कर पैपराजी का शुक्रिया अदा किया. युविका-प्रिंस की लिटिल प्रिंसेस का ये संस्कारी अंदाज़ इंटरनेट पर सबका दिल जीत रहा है.

सत्संग के बाद कपल ने बर्थडे केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस मौके पर व्हाइट फ्रॉक में एकलीन बेहद क्यूट लग रही हैं. केक काटते हुए वो बहुत खुश भी दिखाई दीं. एकलीन के बर्थडे की ये तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. फैंस इन तस्वीरों पर खूब सारा प्यार लुटा रहे हैं और कॉमेंट सेक्शन में एकलीन को बर्थडे विश कर रहे हैं.

इससे पहले प्रिंस नरूला ने अपनी लाडली के नाम दिल छू लेने वाला बर्थडे पोस्ट लिखा था. प्रिंस नरूला लिखा था कि बेटी के आने के बाद से उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है. अब उनकी सारी खुशियां, सारे फैसले बस अपनी लाडली के इर्द-गिर्द घूमते हैं. वहीं युविका ने भी बेटी के लिए प्यारा सा बर्थडे पोस्ट शेयर किया था.

Share this article