इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस अनीता कंवल ने अपनी आर्थिक तंगी का खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें काम की जरूरत है. उनकी सेविंग्स खत्म हो रही हैं और वे अपने बच्चों से कोई आर्थिक मदद नहीं लेना चाहती हैं

एक्ट्रेस अनीता कंवल ने अपनी शानदार एक्टिंग से टीवी और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई. हाल ही में एक्ट्रेस विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल पर बतौर गेस्ट आईं. इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी आर्थिक परेशानियों के बारे में खुलकर बात की.

अनीता ने कहा – मुझे काम की जरूरत है. हो सकता है मैं 10-20 साल जी जाऊं, तो क्या करूंगी? फाइनेंशियली.. मैं जिस घर में रहती हूँ, उसका एक हिस्सा मेरे पैरेंट्स ने बनवाया था, दूसरे हिस्से को बनवाने के लिए मैने लोन लिया था, वो लोन मैने चुका दिया है. वही मेरी प्रॉपर्टी है. मेरे पास थोड़ी से कैपिटल है. मुझे पता है कि वो 3के साल में खत्म हो जाएगी. तो इसलिए भी मुझे काम की जरूरत है. पैसे खत्म हो रहे हैं.

अनीता ने ये भी बताया कि उनके बच्चे उनकी इस बात से परेशान हो जाते हैं. बच्चे कहते हैं कि वे उनकी मदद करने के लिए तैयार हैं, तो उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. मेरे दादा जी कहते थे कि लोगों से मदद मांगने की बजाय लोगों की मदद करना चाहिए.

एक्ट्रेस ने कहा- मैं भविष्य में ऐसी स्थिति में नहीं आना चाहतीं जब मुझे अपने बच्चों से आर्थिक मदद मांगनी पड़े. मैं चाहती हूं कि मैं उन्हें पैसे दूं, न कि मुझे कभी उनसे पैसे मांगने पड़े.
