Close

‘कुंडली भाग्य’ एक्ट्रेस श्रद्धा आर्य ने अपने ट्विन बच्चों के साथ धूमधाम से सेलिब्रेट किया दशहरा, शेयर की परफेक्ट फैमिली फोटोज़ (Kundali Bhagya actress Shraddha Arya celebrates Dussehra with Twins Siya-Shaurya and family, shares adorable PICS)

‘कुंडली भाग्य’ फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Sharddha Arya) मां बनने के बाद से एक्टिंग से ब्रेक लेकर फूल टाइम मदर ड्यूटीज निभा रही हैं.  श्रद्धा ने पिछले साल 29 नवंबर, 2024 को जुड़वां बच्चों एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया था, जिनका नाम उन्होंने शौर्य और सिया (Sharddha Arya’s twins Siya and Shaurya) रखा है. अपने ट्विन बच्चों के साथ वे लाइफ के हर मोमेंट एन्जॉय कर रही हैं, जिसकी झलक भी वो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं.

श्रद्धा आर्य अपने पति राहुल नागल (Rahul Nagal) और बच्चों बेटी सिया (Sharddha Arya’s twins Siya) व बेटे शौर्य (Shaurya) के साथ हर त्योहार सेलिब्रेट करती हैं. कल जबकि पूरे देशभर में दशहरा (Shraddha Arya celebrates Dussehra) का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया गया, तो श्रद्धा आर्य ने भी अपने ट्विन्स के साथ दशहरा सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर है.

श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो दशहरा सेलिब्रेट करती दिख रही हैं. तस्वीरों में वो दशहरा के दिन घर में पूजा करती नज़र आ रही हैं. पूजा के बाद उन्होंने अपने जुड़वां बच्चों के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाईं. तस्वीरों में श्रद्धा नागल ने दोनों बच्चों शौर्य और सिया को गोद में लिया है और कैमरे को पीज़ दे रही हैं.

लुक की बात करें तो दशहरा के लिए श्रद्धा ने गोल्डन रंग का सलवार कमीज पहना था जबकि शौर्य और सिया भी पिंक रंग में ट्विनिंग करते हुए ट्रेडिशनल लुक में बेहद क्यूट लगे.

इन तस्वीरों के साथ श्रद्धा ने कैप्शन में अपने फैंस और फॉलोवर्स को दशहरा की शुभकामनाएं दीं.

फैंस अब इन तस्वीरों पर भर भर कर प्यार लुटा रहे हैं, खासकर सिया और शौर्य पर और खुद को क्यूट बच्चों का फैन बता रहे हैं. साथ  श्रद्धा की भी तारीफ कर रहे हैं.

Share this article