
– सन टैन को दूर करने के लिए भी बेसन बहुत फ़ायदेमंद है. इसमें दही और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें.
– टमाटर को काटकर उसे त्वचा पर रब करें. टैन दूर होगा.
– पपीते को मैश करके प्रभावित हिस्सों पर रब करने से टैन दूर होता है.
– सन टैन के लिए एलोवीरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा नींबू का रस, ककड़ी का रस, आलू, दही, मलाई, दूध, चंदन पाउडर, मुल्तानी मिट्टी आदि भी टैन दूर करके स्किन को कूलिंग इफेक्ट देते हैं.
– ठंडे दही में चुटकीभर हल्दी मिलाकर हाथों, गर्दन व चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर रखें. सूखने पर धो लें. यह चेहरे के अलावा हाथों व पूरे शरीर का टैन दूर करने का बेहतरीन उपाय है.
– हाथों का टैन दूर करने के लिए 1 कप क्रश्ड ब्राउन शुगर में ऑलिव ऑयल और नींबू का रस मिलाकर लगाएं.
– टमाटर के पल्प में शहद की बूंद मिलाकर 10 मिनट तक चेहरे पर लगाएं. ठंडे पानी से धो लें. यह पैक ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छा है. यह टैन रिमूव करके हेल्दी शाइन भी देता है.
– 4 टीस्पून दूध, 1 टेबलस्पून शहद, 2 टेबलस्पून नींबू का रस. सारी सामग्री को मिलाकर 15 तक लगाकर रखें. ठंडे पानी से धो लें. यह टैन रिमूव करता है.
– 2 टेबलस्पून मैंगो पल्प, 1 टीस्पून चंदन पाउडर, 1 टीस्पून शहद, 1 टेबलस्पून दही, थोड़ा-सा हल्दी पाउडर. ये सारी सामग्री एक-एक करके चेहरे पर अप्लाई करें- पहले मैंगो पल्प, फिर चंदन पाउडर, फिर शहद, दही और हल्दी पाउडर. 15 मिनट बाद धो लें.
– सनबर्न होने पर जल्दी आराम पाने के लिए सबसे अच्छा उपाय है ठंडा दही. प्रभावित हिस्से पर 20 मिनट तक दही लगाकर रखें, फिर धो लें. हर एक घंटे के अंतराल पर यह करें.
ये भी पढ़ेंः घर पर बनाएं नैचुरल व हर्बल सनस्क्रीन लोशन
