Close

मां श्रीदेवी की साड़ी पहनकर नेशनल अवॉर्ड समारोह में पहुंचीं जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor drapes Sridevi’s favorite sari for 65th National Film Award)

देश की राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में 3 मई की शाम 65वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया. इस बेहद ख़ास मौके पर बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी को मरणोपरांत बेस्ट एक्ट्रेस और दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना को मरणोपरांत दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से नवाज़ा गया. इस अवॉर्ड समारोह में श्रीदेवी के पति बोनी कपूर, बेटियां जाह्नवी और खुशी ने शिरकत की.

Jhanvi Kapoor, 65th National Film Award

इस मौके पर जाह्नवी कपूर ने अपनी मां श्रीदेवी की फेवरेट साड़ी पहनी थी. श्रीदेवी की यह साड़ी फेमस डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन्स में से एक है. अपने फिल्मी करियर के दौरान 300 से भी अधिक फिल्मों में काम करनेवाली श्रीदेवी को यह अवॉर्ड ‘मॉम’ के लिए दिया गया है और इस अवॉर्ड को उनकी बेटी जाह्नवी ने लिया.

https://www.instagram.com/p/BiUC8mhgRyu/?taken-by=manishmalhotra05

इस समारोह में जाह्नवी जहां अपनी मां की फेवरेट साड़ी में नज़र आईं तो वहीं उनकी छोटी बहन खुशी का भी ट्रेडिशनल अवतार देखने को मिला. जबकि बोनी कपूर सफारी सूट में नज़र आए. बता दें कि इसी साल 24 फरवरी को श्रीदेवी का निधन हो गया था. वहीं एक्टर विनोद खन्ना का 27 अप्रैल 2017 को 71 साल की उम्र में निधन हो गया था.

https://www.instagram.com/p/BiUWYwVBluY/?taken-by=proudsridevians

यह भी पढ़ें: क्या फिर से बढ़ रही है दीपिका की अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से नज़दीकियां?

 

 

 

Share this article