- Entertainment
- Shopping
- Quiz
- Relationship & Romance
- Sex Life
- Recipes
- Health & Fitness
- Horoscope
- Beauty
- Others
Most Popular Indian Raw Mango P...
Home » Most Popular Indian Raw Man...

गरम-गरम परांठे या पूरी का डबल मज़ा लेना चाहते हैं, तो इन्हें सर्व करें मैंगो पिकल के साथ. मैंगो पिकल के बिना खाने का स्वाद अधूरा है. यदि आप भी अपने खाने का स्वाद डबल करना चाहते हैं, तो साथ में सर्व करें मैंगो पिकल.
सामग्री:
सतपाड़ी रोटी के लिए:
- 100 ग्राम गेहूं का आटा
- 1 टेबलस्पून घी (मोयन के लिए)
- नमक स्वादानुसार
- सेंकने के लिए घी
- आवश्यकतानुसार लहसुन की चटनी
अन्य सामग्री:
- आम का अचार
- संभार
विधि:
- आटे में नमक, घी और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर गूंध लें.
- मीडियम साइज़ की लोई लेकर रोटी बेलें.
- रोटी के ऊपर लहसुन की चटनी लगाएं.
- अब रोटी को सात लेयर्स में मोड़कर फिर से बेलें.
- गरम तवे पर रोटी डालकर दोनों तरफ़ से घी लगाकर सेंक लें.
- गरम-गरम सतपड़ी रोटी को आम के अचार और संभार (ड्राई चटनी) के साथ सर्व करें.
और भी पढ़ें: बेबी अनियन पिकल