- Entertainment
- Story
- Relationship & Romance
- Sex Life
- Recipes
- Health & Fitness
- Horoscope
- Beauty
- Others
- Shop
- Apps
dharmik
Home » dharmik

आज भी कई महिलाएं पीरियड्स के दौरान अचार को नहीं छूतीं. वो ऐसा क्यों करती हैं, ये उन्हें ख़ुद भी नहीं मालूम. घर की बड़ी महिलाएं ऐसा करती हैं इसलिए वो भी उन्हें फॉलो करती हैं. आखिर पीरियड्स के समय महिलाओं को अचार छूने से मना क्यों किया जाता है?
पीरियड्स के समय अचार छूने से मना करने के पीछे ये है मान्यता
हमारे देश में आज भी कई जगहों पर माहवारी के दौरान महिलाओं को किचन, अचार, मंदिर, पौधे आदि को छूने से मना किया जाता है. ऐसा माना जाता है कि पीरियड्स के समय यदि महिलाएं इस चीज़ों को छू लेंगी, तो वो चीज़ें अशुद्ध हो जाएंगी. हमारे देश में आज भी कई जगहों पर माहवारी के दौरान महिलाओं के साथ अछूतों जैसा व्यवहार किया जाता है.
पीरियड्स के समय अचार छूने से मना करने के पीछे ये है सच्चाई
पहले के समय में महिलाओं को पीरियड्स के दौरान किचन, मंदिर, पौधे आदि छूने के लिए मना करने के पीछे कई कारण थे. उस समय महिलाओं के पास शौचालय, सेनेटरी पैड, साबुन आदि की सुविधाएं नहीं थीं. महिलाएं पीरियड्स के समय कपड़े का इस्तेमाल करती थीं. ऐसे में हाइजीन बनाए रखने के लिए महिलाओं को किचन, मंदिर, अचार, पापड़ आदि को छूने से मना किया जाता था, लेकिन लोगों ने आगे चलकर इसे अशुभ कहना शुरू कर दिया. यदि महिलाएं स्वच्छता का पूरा ध्यान रखती हैं, तो इसमें शुभ-अशुभ जैसी कोई बात नहीं है. पीरियड्स के समय यदि महिलाएं हाइजीन का पूरा ध्यान रखें, तो वो कोई भी चीज़ छू सकती हैं.
Bhagya Lakshmi Women's Pride Traditional Gold Plated Mangalsutra Necklace pendant Black bead Chain For Women
Cosco Light Cricket Tennis Ball (Pack of 6)
PUMA Men's Athletic Socks (Pack of 3) (IN91099001_White/ Black/ Grey_37/40)

शिर्डी वाले साई बाबा के लिए सभी के मन में बड़ा सम्मान है. लोग अपनी मन्नतें मांगते हैं और इस आस से कि बाबा के दरबार से कोई भी खाली हाथ नहीं जाता. आस्था में डूबी उनकी कुछ चुनिंदा और अनदेखी तस्वीरें हम लाए हैं ख़ास आपके लिए इस वीडीयो के ज़रिए. ज़रूर देखें क्योंकि गुरुवार का दिन साई बाबा की सेवा के लिए सबसे ख़ास माना जाता है.