health and fitness

इन बॉडी पेन को न करें अनदेखा, हो सकता है रिस्की (These Pain Signs Symptoms You Should Never Ignore, This Can Prove Risky)

बॉडी पेन होना नॉर्मल है और हम सभी को होता है, लेकिन लंबे समय तक शरीर के किसी हिस्से में…

September 26, 2023

योगा इन डेली लाइफ: योगा को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं और गुड हेल्थ पाएं (Importance Of Yoga: Incorporate Yoga In Daily Life For Better Health And Immunity)

आज की तारीख़ के फिटनेस पर ध्यान तो सभी देना चाहते हैं लेकिन उसके लिए समय नहीं निकाल पाते, इसलिए वो जिम जॉइन करलेते हैं, क्योंकि अक्सर लोगों की यही धारणा होती है कि जिम में पैसे भरेंगे तो वो समय निकालकर ज़रूर जाएंगे. वहीं उनको ये भीसुविधा होती है कि अपने रूटीन के अनुसार वो अपनी सुविधा को देखते हुए टाइम स्लॉट चुन सकते हैं. लेकिन फिटनेस का मतलब सिर्फ़शरीर, मसल्स बनाना, जिम जाना और एक्सरसाइज़ करना ही नहीं होता, बल्कि ये इससे कहीं ज़्यादा व्यापक है. स्वास्थ के लिए आप जो भी करें उससे आपके तन के साथ-साथ मन, मस्तिष्क और दिल को भी बेहतर महसूस होना चाहिए. इसीलिएअगर वाक़ई गुड हेल्थ चाहिए तो योगा को अपने जीवन का नियमित हिस्सा बनाएं, क्योंकि योगा आपके शरीर को स्वस्थ और मन को भी प्रसन्न रखेगा. डेली लाइफ़ में योगा के फायदे योगा आपके शरीर को रीलैक्स करता है. मन को शांत करता है. भाग-दौड़ के बीच आपको आराम और ठहराव का एहसास कराता है. ये आपके ब्लड सर्क्यूलेशन को बेहतर करता है. आपके हार्ट को हेल्दी रखता है. स्ट्रेस दूर करने का बेहतरीन ज़रिया है योगा. इम्युनिटी बूस्ट करने में बेहद कारगर है. बॉडी की फ़्लेक्सिबिलिटी बेहतर करके मसल स्टिफ़्नेस और क्रैंप्स से बचाता है. डाइजेशन बेहतर करता है. अच्छी नींद में सहायक होता है. एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है. जोड़ों के दर्द, कमर दर्द व डायबीटीज़ जैसी समस्याओं की रोकथाम में मदद करता है.  मेंटल हेल्थ को बूस्ट करता है. वेट मैनेजमेंट में बहुत कारगर है. एनर्जी बूस्ट करता है. आपको सजग और सतर्क बनाता है. …

July 5, 2023

गर्मियों में बच्‍चों के लिए हेल्दी स्‍नैक्‍स: ट्राई करें ये 6 मज़ेदार और पौष्टिक विकल्प (Healthy Summer Snacks For Kids: Try These 6 Fun And Nutritious Options)

स्‍कूलों में पढ़ाई का मौजूदा सेशन खत्‍म हो गया है और बच्‍चों की छुट्टियां शुरू हो गई हैं. यह वह…

June 4, 2023

हेल्दी वेट लॉस के लिए अपनाएं 12 हफ़्ते का फिटनेस प्लान (12 Week Fitness And Diet Plan For Healthy Weight Loss)

कई महीनों से वज़न घटाने की आपकी कवायद का अगर अभी तक कोई फ़ायदा नहीं हुआ है, तो अब हमारे…

November 18, 2022

आप भी हैं एसिटीडी, गैस और अपच से परेशान, तो अपनाएं ये आसान उपाय (How to Treat Indigestion, Acidity And Gastric Problems at Home, Try These Easy Home Remedies)

अनियमित खान-पान, लंबे समय तक खाली पेट रहना, तनाव आदि से एसिडिटी/गैस की समस्या हो सकती है. एसिटिडी होने पर…

September 28, 2022

स्वस्थ और मज़बूत दांतों के लिए अपनाएं ये 7 हेल्दी हैबिट्स (7 Good Habits For Healthy And Strong Teeth)

स्वस्थ चमकते दांत न स़िर्फ आपकी ख़ूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं, बल्कि ये भी बताते हैं कि आप…

September 14, 2022

Breast Care Guide: जानें उम्र के अनुसार ब्रेस्ट केयर की ए बी सी, ताकि न हो ब्रेस्ट कैंसर का खतरा (Breast Care Guide: Know The ABC Of breast care and Reduce the risk of Breast Cancer)

बदलती लाइफस्टाइल, गलत खानपान की आदतें, इनएक्टिव लाइफस्टाइल, बढ़ता केमिकल एक्सपोज़र आई कई कारण हैं, जिसकी वजह से आजकल कम…

September 2, 2022

गरम पानी पीने के 10 हेल्थ बेनीफिट्स (10 Amazing Health benefits of drinking hot water)

हेल्दी रहने के लिए शरीर को हाइड्रेटेड रखने और ज़्यादा से ज़्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है, लेकिन…

August 26, 2022

डेली फिटनेस डोज़: यूं बनाएं अपना हर दिन हेल्दी (Daily Fitness Dose: Make Your Every Day Healthy)

हेल्दी और फिट रहना आज के टाइम में मुश्किल ज़रूर लगता है लेकिन ये इतना भी मुश्किल नहीं. अगर आप खुद को रोज़ देंगे फिटनेसका डोज़ तो आपका हर दिन हेल्दी बनेगा. बस इन ईज़ी टिप्स को फ़ॉलो करें. हर दिन सुबह एक पॉज़िटिव सोच के साथ उठें. इससे आपका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और स्ट्रेस कम होगा.चेहरे पर एक स्माइल हो और बिना किसी शिकायत के खुश होकर जोश के साथ दिन शुरू करें. हल्का व्यायाम, योगा, मेडिटेशन को अपना मॉर्निंग रूटीन बनाएं. इससे दिन भर एनर्जेटिक महसूस करेंगे. अपने शरीर के साथ-साथ मन को भी फ़िट रखने की दिशा में प्रयास करें. हर रोज़ एक अच्छा काम करने का संकल्प लें और दिन बांट लें, जैसे- मंडे किसी गरीब को खाना खिला दें, मंगलवार किसी केलिए कुछ भी बुरा कहने से बचें, बुधवार अपने गांवके रिश्तेदारों या दूर रहनेवाले दोस्तों का हाल चाल फ़ोन पर पूछ लें, गुरुवारदिनभर ग़ुस्सा न करने और हंसते रहने का संकल्प लें, शुक्रवार लोगों को कॉम्प्लिमेंट देने के लिए रखें, शनिवार घरवालों को कुछसरप्राइज़ दें, संडे अपने बारे में कुछ अच्छा सोचें. एक डायरी बनाएं और किस तरह आप अपना हर दिन बेहतर व ख़ास बना सकते हैं उससे सम्बंधित बातें लिखें. अच्छी किताबें पढ़ें, सोने से पहले रोज़ आधा घंटा कुछ अच्छा पढ़ने की आदत डालें. पॉज़िटिव थिंकिंग और मोटिवेशनल बुक्सपढ़ें.नेगेटिव लोगों से दूर रहें. अपनी बॉडी को पहचानें. ये ज़रूरी नहीं कि एक हेल्दी हैबिट जो दूसरे के लिए सही हो वो आपको भी सूट करे. सुबह उठकर गुनगुने पानी में नींबू पीना हेल्दी ज़रूर है लेकिन जिनको एसिडिटी या एलर्जी की प्रॉब्लम है उनको शायद ये सूट नकरे इसलिए बेहतर होगा कि रूटीन में कोई भी ऐसे बदलाव से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर पूछ लें.हेल्दी नाश्ता करें, क्योंकि रिसर्च कहते हैं ब्रेकफ़ास्ट करने से मोटापे और डायबीटीज़ जैसे रोगों का ख़तरा कम होता है. अगर ब्रेकफ़ास्ट नहीं करते तो ज़बरदस्ती आदत न डालें क्योंकि सबका शरीर अलग होता है और सबके शरीर की ज़रूरतें भीअलग होती हैं.वज़न को कंट्रोल में रखें. इससे आप कई तरह के रोगों से बचे रहेंगे.खाने में हर तरह की वेरायटी हो ये ध्यान रखें, ताकि पोषण की कमी न हो. किसी भी चीज़ को पूरी तरह से खाना बंद न करें, जैसे- घी, तेल, शुगर, नमक, मिर्च-मसाला, खट्टा आदि क्योंकि शरीर को इनसबकी ज़रूरत होती है और इनकी कमी से भी शरीर में ज़रूरी तत्वों की कमी हो जाती है, जैसे- शुगर की कमी से आपका बीपीकम हो सकता है… इसी तरह घी-तेल पूरी तरह बंद करने से बॉडी में ड्राईनेस आ सकती है. बेहतर होगा संतुलन बनाए रखें.वेटलॉस के लिए भी छोटे गोल्स सेट करें, ये न सोचें कि बस एक हफ़्ते में ही सारा फैट्स कम हो जाएगा. खुद को और अपने शरीर को वक्त दें.ओवर एक्सरसाइज़ न करें, इससे मसल डैमेज हो सकती है और आप खुद को हर्ट भी कर सकते हैं. वक्त पर बेड पर जाएं और नींद पूरी लें. सोशल मीडिया और टीवी देखने का भी एक वक्त तय कर लें कि डेली आपको इतना ही समय देना है और उस टाइम टेबल कोईमानदारी से फ़ॉलो करें.अपने रोज़ के कुछ काम खुद करें, जैसे- अपने कपड़ों को प्रेस करना, जूतों को पॉलिश करना, अलमारी में अपने कपड़े खुद ठीककरके रखना आदि. इससे आप फ़िज़िकली एक्टिव रहेंगे और अपना काम खुद करने की आदत से अलग ही सुकून और संतुष्टिमिलती है. रोज़ का अपना मेनू संडे को ही बना लें. हफ़्तेभर के इस मेनू में आपको अपने पोषण और कैलोरीज़ को संतुलित रूप से डिवाइडकरना होगा, साथ ही क्रेविंग्स के लिए चीट डे भी रखें.दिनभर के अपने भोजन की थाली में जितने ज़्यादा हो सके कलर्स ऐड करें.गेहूं के आटे की जगह कभी नाचनी, रागी, ज्वार-बाजरा भी ट्राई करें. वाइट राइस की जगह ब्राउन राइस खाएं.प्रोटीन, कैल्शियम, मिनरल्स और विटामिंस की ज़रूरतों को डायट से पूरा करने की कोशिश करें, न कि सप्लिमेंट्स से.रेडी तो ईट या रेडी तो कुक खाने की बजाय घर पर बना खाना ही खाएं. पैक्ड फ़ूड में प्रीजर्वेटिव होते हैं. सब्ज़ियों का सूप पिएं, दाल पिएं, मौसमी फल और सब्ज़ियां खाएं.हेल्दी और अनहेल्दी फैट्स के फ़र्क़ को जानें और हेल्दी फैट्स खाएं.डेली सुबह या तो रातभर पानी में भिगोए बादाम छीलकर खाएं या फिर चने और किशमिश भिगोकर खाएं. ये बहुत हेल्दी होता हैऔर आपको दिनभर एनर्जेटिक रखता है क्योंकि ये प्रोटीन, फाइबॉर, विटामिन, राइबोफलेविन व अन्य पोषकतत्वों से भरपूर होता है.अपने लंच में दही या पनीर, सलाद या हरी पत्तेदार सब्ज़ी ज़रूर शामिल करें. पानी न तो कम पिएं और न ही बहुत ज़्यादा. हाइड्रेटेड रहें. पानी आपके बॉडी टॉक्सिंस को बाहर निकालता है. लिफ़्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें. डेली रात के भोजन के बाद थोड़ा टहलने ज़रूर जाएं, अगर बाहर नहीं तो घर पर ही टहलें. डेली अपना मनपसंद म्यूज़िक ज़रूर सुनें या जो आपको पसंद हो उसके लिए वक्त निकालें.ग्रीन टी को अपने डेली रूटीन में शामिल करें. सूखी सब्ज़ी की बजाए तरीवाली सब्ज़ी खाएं. ब्रोकोली, लौकी, मेथी-पालक, पत्ता गोभी को अपने डायट में शामिल करें. पपीता, सेब जैसे फल काफ़ी पौष्टिक होते हैं. पपीता आप कभी भी खा सकते हैं. रात को भी. ये पेट और पाचन तंत्र के लिएकाफ़ी अच्छा होता है और पेट भी साफ़ रखता है.हींग, जीरा,दालचीनी, हल्दी, अदरक, काली मिर्च आदि काफ़ी हेल्दी होते हैं, इनको अपने डेली डायट में शामिल करें. टमाटर, चुकंदर, गाजर आदि खून की कमी नहीं होने देते, इनका सलाद खाएं. डेली शाम को बाहर से आने के बाद हल्के गर्म पानी में नामक मिलाकर अपने पैरों को उनमें डुबोकर रखें, इससे दिनभर की सारीथकान उतर जाएगी. रात को सोने से पहले हल्दीवाला दूध पिएं. पैरों में लोशन लगाकर सोएं. डेली हाईजीन का ख़याल रखें. नहाने के पानी में गुलाबजल या नीम का उबला पानी मिलाएं. चाहें तो आधा नींबू काटकर भी मिलासकते हैं.बहुत ज़्यादा पेनकिलर या दवाएं खाने से बचें. हल्की-फुल्की तकलीफ़ों के लिए घरेलू उपाय करें, जैसे- अगर पेट फूला हुआ लगरहा है, गैस की समस्या है तो हींग को गुनगुने पानी में मिलाकर पेट और नाभि में लगाएं.कोशिश करें कि आप कम से कम बीमार पड़ें, पानी साफ़ पिएं, साफ़-सफ़ाई का ध्यान रखें, घर में सही वेंटिलेशन हो, डिसइंफ़ेक्टेंट का उपयोग करें. नियमित हेल्थ चेक अप और वैक्सीन लगवाएं. बीच-बीच में घूमने जाएं ताकि बोरियत मिटे और रूटीन थोड़ा बदले. डेली ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ या प्राणायाम ज़रूर करें. रोज़ खुलकर ज़रूर हंसे क्योंकि इससे लंग्स मज़बूत और लचीले होते हैं.खाने के फ़ौरन बाद पानी न पिएं, बल्कि वज्रासन में कुछ देर बैठें. ये एकमात्र योग है जो भोजन के बाद किया जाता है. ये खानापचाता है, पाचन क्रिया को बेहतर करने के साथ-साथ पीठ दर्द से राहत देता है और अच्छी नींद में भी मदद करता है. रिंकु शर्मा 

August 25, 2022

मॉनसून में शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए डायबिटीज़ के रोगी करें ये 5 बेस्ट और ईज़ी एक्सरसाइज़…(5 Best And Easy Indoor Exercises For People With Diabetes During Monsoon)

डायबिटीज़ (diabetes) मैनेज (management) करने के लिए बेहद ज़रूरी है हेल्दी लाइफ़स्टाइल (healthy lifestyle), जिसमें डायट (diet), ट्रीटमेंट (treatment) के…

July 31, 2022

मानसिक स्वास्थ्य पर एक्सरसाइज़ के फ़ायदे (Benefits Of Exercise On Mental Health)

हमें एक्सरसाइज़ क्यों करना चाहिए? इस सवाल को लेकर गूगल सर्च किया जाए, तो इसके अनगिनत फ़ायदे पढ़ने को मिल…

July 21, 2022

पेटदर्द, गैस-एसिडिटी, कब्ज़ पेट की हर समस्या के लिए 50+ होम रेमेडीज़ (50+ Effective Home remedies for indigestion, gas, acidity, constipation and other stomach problems)

खान-पान में लापरवाही, मौसम में बदलाव या कभी-कभी बिना वजह ही पेट गड़बड़ा जाता है. गैस-एसिडिटी, लूज़ मोशन, पेटदर्द, उल्टी…

July 6, 2022
© Merisaheli