खेल व कला कभी भी सरहद, मजहब नहीं देखती, वो तो बस खिलाड़ी व कलाकार का जुनून और जीतने के जज़्बे को सलाम करती है. बास्केटबॉल के महान खिलाड़ी कोबी ब्रायंट भी ऐसे ही प्रतिभावान खिलाड़ी थे. अमेरिका से लेकर विश्वभर के नेता, अभिनेता, खिलाड़ी हर कोई उनके अचानक यूं हेलिकॉप्टर क्रैश से चले जाने को लेकर ग़मगीन है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा, जस्टिन बीबर, डवेन जॉनसन, विन डिजल से लेकर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा जैसे तमाम शख़्सियतों ने शोक प्रकट किया. इस तरह से हॉलीवुड से बॉलीवुड से शोक की लहर तेज़ी से फैलती चली गई. इस फेहरिस्त में अनुपम खेर, अभिषेक बच्चन, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, प्रिटी ज़िंटा, लारा भूपति, अर्जुन रामपाल, नीतू सिंह, ऋषि कपूर, नेहा धूपिया, सानिया मिर्ज़ा, रोहित शर्मा, बादशाह, मनीष पॉल, अंगद बेदी, आएशा धवन समेत तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर कोबी के यूं अचानक मात्र 41 साल की उम्र में दुनिया से विदा हो जाने को लेकर अपने दुख को व्यक्त किया.
Speechless,the world has lost a Legendary Athlete,R.I.P The #BlackMamba of Basketball, Kobe Bryant & his daughter,Gianna.
What u have done for so many kids including my niece whom u inspired to play basketball every day of her childhood,may u both comfort each other in heaven🙏🏻 pic.twitter.com/qwQ8CffQ5F— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 27, 2020
कोबी ब्रायंट ने बीस साल तक बास्केटबॉल के खेल पर राज किया. उनके खेल से आम ही नहीं ख़ास लोग भी इस कदर प्रभावित रहते थे कि सुबह उठते ही उनके खेल के अंदाज़, जादूगरी को देखने के लिए तैयार बैठ जाते थे. विराट कोहली, अर्जुन कपूर ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते समय इस तरह का ज़िक्र भी किया. वहीं प्रिटी ज़िंटा उनकी सादगी से बेहद प्रभावित थीं.
अक्षय कुमार ने तो उनकी भतीजी को बास्केटबॉल खेलने के लिए प्रेरित करने का श्रेय भी उनको दिया. सभी जानते हैं कि अभिषेक बच्चन और रणबीर कपूर फुटबॉल के साथ-साथ बास्केटबॉल के भी दीवाने हैं. जहां नीतू सिंह ने रणबीर की कोबी के साथ की तस्वीर शेयर करते हुए इस महान खिलाड़ी को श्रद्धांजलि दी. साथ ही कहा कि हम सभी आपको मिस करेंगे. इसके अलावा उन्होंने उनकी पत्नी वनेसा के साथ कोबी के प्यारभरी तस्वीर के साथ एक दार्शनिक अंदाज़ में पंक्तियां भी शेयर कि जिसका मर्म यही था कि कल की कोई गारंटी नहीं है, यदि आप किसी से प्यार करते हैं, तो उसे आज ही कह दें. साथ ही उन्होंने प्रार्थना कि वनेसा को इस दुख से उबरने की शक्ति मिले. वहीं अभिषेक बच्चन को उनके दुखद निधन ने इस कदर झकझोरा कि उन्होंने कोबी को लेकर कई भावपूर्ण संदेश सोशल मीडिया पर शेयर किए.
https://www.instagram.com/p/B7zaOfrpdPg/
यह हादसा 26 जनवरी को हुआ था, जब ब्रायंट अपने निजी हेलिकॉप्टर से यात्रा कर रहे थे. उसी दिन ग्रेमी अवॉर्ड का फंक्शन भी था. तब संगीत के इस भव्य पुरस्कार समारोह में सभी संगीत प्रेमियों व दिग्गजों ने ब्रायंट को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के बाद ही कार्यक्रम शुरू किया. इसमें शामिल प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने नेल आर्ट द्वारा दिवगंत खिलाड़ी के प्रति संवेदना व्यक्त की.
https://www.instagram.com/p/B70HlWDgYyK/
https://www.instagram.com/p/B7zG5mXJ0zn/
वीरेंद्र सहवाग ने तो यहां तक कह दिया था कि कोबी के कारण ही बहुत से लोग एबीए (नेशनल बॉस्केटबॉल एसोसिएशन) के फैन बन गए थे.
सच, यह खेल ही तो है, जो हर चीज़ से परे लोगों को जोड़ती है. खिलाड़ियों के खेल की दीवानगी उन्हें दुनियाभर में मशहूर कर देती है. वे किसी के लिए प्रेरणास्त्रोत बन जाते हैं, तो किसी के लिए उस खेल को खेलने की वजह, जैसे कोबी के लाजवाब खेल व खेल के प्रति समर्पण ने कईयों को बॉस्केटबॉल खेलने के लिए प्रेरित किया.
कैलिफोर्निया में हुए इस विमान हादसे ने कई सवाल भी खड़े किए हैं कि आख़िर यह हादसा हुआ कैसे? इस प्राइवेट हेलिकॉप्टर में ब्रायंट की 13 साल की बेटी गियाना के साथ-साथ उनके सात स्टाफ मेंबर यानी कुल नौ लोगों की मृत्यु हो गई थी. दरअसल, वे सभी कैलिफोर्निया के थाउसेंड ओक्स में स्थित माम्बा स्पोर्ट्स एकैडमी जा रहे थे. तभी कैलाबसास में धुंध के कारण विमान का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया.
https://www.instagram.com/p/B7y9EDTBxPA/

कोबी ब्रायंट जर्नी
* ब्रायंट ने साल 1996 में हाईस्कूल के बाद अमेरिका के मशहूर एनबीए से जुड़ गए.
* कोबी के बदौलत ही अमेरिका दो बार यानी साल 2008 के बीजिंग ओलंपिक व 2012 के लंदन ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतते हुए चैंपियन बना था.
* वे लॉस एंजेलिस लेकसे क्लब के लिए बरसों खेलते रहे और अनेक बार अपना बेस्ट देते हुए टॉप पर रहे.
* उन्होंने पांच बार लॉस एंजेलिस लेकर्स को चैंपियन भी बनाया.
* साल 2008 में एनबीए के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर से उन्हें सम्मानित किया गया.
* कोबी में लिखने का भी हुनर था. साल 2015 में अपने बास्केटबॉल प्रेम को लेकर उनके द्वारा लिखी गई कहानी पर एक एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म बनी थी, जिसे ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला था.
* साल 2016 में उन्होंने अपने बीस साल के बेहतरीन खेल के बाद रिटायरमेंट ले लिया था.
* परिवार में कोबी ब्रायंट की पत्नी वनेसा और तीन बेटियां हैं.
