क्या आपने कभी समंदर के साथ कबड्डी खेली है, नहीं? कोई बात नहीं शाहरुख खान आपको ये ज़रूर सिखा सकते हैं, फिलहाल वो आलिया भट्ट को सिखा रहे हैं समंदर के साथ कबड्डी खेलना. जी हां, फिल्म डियर ज़िंदगी का फर्स्ट टीज़र रिलीज़ हुआ है. डियर ज़िंदगी टेक 1: लाइफ इज़ ए गेम के इस टीज़र में शाहरुख और आलिया काफ़ी मस्ती के मूड में नज़र आ रहे हैं. फिल्म को डायरेक्ट किया है गौरी शिंदे ने और इसे मिलकर प्रोड्यूस किया है करण जौहर और शाहरुख खान ने. शाहरुख, करण और आलिया तीनों ने ही टि्वटर पर इस फिल्म के ट्रेलर को बड़े ही अलग अंदाज़ में शेयर किया है.
Link Copied
