Close

एक साल का हुआ देवोलीना भट्टाचार्जी का बेटा, बेटे के साथ क्यूट तस्वीरें शेयर कर गोपी बहू ने लिखी दिल की बात, लिखा- मेरी खुशियां, मेरी दुनिया (Devoleena Bhattacharjee’s son Joy turns 1, Gopi Bahu shares heartfelt note: My joy, My world)

टेलीविजन की गोपी बहू (Gopi Bahu) देवोलीना भट्टाचार्जी  (Devoleena Bhattacharjee) पिछले साल मां बनी थीं. उन्होंने 18 दिसम्बर 2024 के दिन एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने जॉय (Devoleena Bhattacharjee's son Joy) रखा है. 

Devoleena Bhattacharjee's son

बेटे के जन्म के बाद से ही गोपी बहू एक्टिंग से ब्रेक लेकर अपना पूरा टाइम बेटे की पेरेंटिंग में बिता रही हैं और बेटे के साथ बिताए हुए हर मोमेंट को सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं, जिस पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं.

Devoleena Bhattacharjee's son

देवोलीना का बेटा अब एक साल (Devoleena Bhattacharjee's son Joy turns 1) का हो गया है. कल यानी 18 दिसंबर को गोपी बहू ने  बेटे का बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर (Devoleena shared son's birthday celebration pics) की है. साथ ही बेटे के लिए उन्होंने दिल छू लेनेवाला नोट भी लिखा है. 

Devoleena Bhattacharjee's son

देवोलीना ने बेटे जॉय के बर्थडे सेलिब्रेशन की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने बर्थडे डेकोरेशन की झलक भी दिखाई है. मिनी टेंट, खिलौने...बलून्स और बड़ा सा केक... देवोलीना ने बेटे के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए पेस्टल कलर थीम रखी थी. बलून्स व केक के साथ जॉय ने ऐसे क्यूट पोज़ दिए कि फैंस उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो रहे हैं.

Devoleena Bhattacharjee's son

वहीं कुछ तस्वीरों में लिटिल जॉय पायलट के यूनिफार्म में दिख रहे हैं और हेलीकॉप्टर के साथ पोज़ दे रहे हैं. 

Devoleena Bhattacharjee's son

इस पोस्ट के साथ देवोलीना ने इमोशनल पोस्ट भी लिखा है. उन्होंने लिखा, "एक साल पहले, मेरे फेवरेट ने जन्म लिया था. आज हम उसे सेलिब्रेट कर रहे हैं. हैप्पी फर्स्ट बर्थडे मेरी खुशियां, मेरी दुनिया. मम्मा आपसे बहुत प्यार करती है." इसके बाद उन्होंने बांग्ला में लिखा है, "मुर केसाहूं, मुर डूगूमोनी, मुर जनमोनी, मुर देहमोनी."

Devoleena Bhattacharjee's son

इसके अलावा देवोलीना और उनके पति शानवाज शेख (Shanwaz Shaikh) ने बेटे के साथ फोटोशूट करवाया, जिसकी कई तस्वीरें देवोलीना ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने बेटे जॉय को मिरैकल बताया और कहा कि ये एक साल उनके लिए बहुत ही स्पेशल रहा है.

Devoleena Bhattacharjee's son

देवोलीना की इस पोस्ट पर अब लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं और हार्ट इमोजी के साथ जॉय को उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं.

Share this article