Close

लंदन में बेटियों के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं देबिना बनर्जी और गुरमीत, विदेश से शेयर की खूबसूरत फैमिली Pics, एक्ट्रेस के नए पोस्ट पर फैंस यूं लुटा रहे प्यार (Debina and Gurmeet are enjoying a family vacation in London, Couple share beautiful moments with Lianna and Divisha)

टीवी के फेवरेट कपल देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी (Debina Bonnerjee And Gurmeet Choudhary) अब सोशल मीडिया के भी फेवरेट कपल बन चुके हैं. कपल प्रोफ़ेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को भी बेस्ट तरीके से मैनेज करते हैं. एक्टर्स होने के साथ ही दोनों डॉटिंग कपल भी हैं और दोनों बेटियों लियाना (Liana Chaudhary) और दिविषा (Divisha Chaudhary) की पैरेंटिंग को पूरा वक्त देते हैं और उनके साथ अक्सर ही क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिख जाते हैं.

Debina and Gurmeet

देबिना फिलहाल गुरमीत और दोनों बेटियों के साथ इंटरनेशनल ट्रिप पर हैं. दोनों लियाना और दिविषा के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने लंदन (Debina and Gurmeet are enjoying a family vacation in London) पहुंचे हैं. लेटेस्ट पोस्ट में एक्ट्रेस ने बेटियों के साथ लंदन वेकेशन फोटोज शेयर की है, जिस पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

Debina and Gurmeet

देबिना बनर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंदन में छुट्टियां मनाते हुए फोटोज शेयर की है, जिसमें वो लंदन में विंटर एन्जॉय करते नज़र आ रहे हैं. लियाना और दिविषा भी काफी खुश नजर आ रही हैं और फूल ऑन वेकेशन मूड में नज़र आ रही हैं.

Debina

कुछ तस्वीरों में देबिना अपनी बेटियों को अपने हाथ से खिलाती दिख रही हैं तो कुछ में गुरमीत के साथ रोमांटिक पोज़ देते हुए. 

Debina and Gurmeet

इस पोस्ट के साथ उन्होंने खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा, "लंदन, हम आ गए हैं. कभी हम दो ही आए थे, लेकिन आज चार हार्ट्स, दो टाइनी मिरेकल के साथ. विंटर मॉर्निंग, फुल सर्कल मोमेंट्स. आभार व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं."

Debina and Gurmeet

देबिना की इस पोस्ट पर अब फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं और इसे बेस्ट फैमिली मोमेंट्स बता रहे हैं. इन क्यूटनेस से भरी फोटोज को देखकर फैंस एक्ट्रेस की पोस्ट पर कमेंट्स भी कर रहे हैं और उनकी दोनों लिटिल एंजल्स की क्यूटनेस पर फिदा हो रहे हैं.

Debina and Gurmeet

Share this article