Close

देवोलीना भट्टाचार्जी ने पहले की इफ्तार पार्टी फिर मनाई होली, पति और बेटे को लगाया गुलाल, गोपी बहू पर फिदा हुए फैंस (Devoleena Bhattacharjee celebrates Holi after Iftar party, applies gulal to her husband and son. Fans were in awe of Gopi Bahu)

टेलीविज़न की गोपी बहू (Sath Nibhana Sathiya's Gopi Bahu) देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने भले ही इंटरफेथ शादी रचाई हो और भले ही उन्हें ऑनलाइन नेगेटिविटी झेलनी पड़ती हो, लेकिन इन सबकी परवाह किए बिना वो फैमिली के साथ लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं और बेटे (Devoleena Bhattacharjee's son Joy) के साथ बेस्ट टाइम स्पेंड कर रही हैं. दूसरे धर्म में शादी करने के बावजूद वो सारे हिन्दू-मुस्लिम सारे फेस्टिवल धूमधाम से मनाती हैं, जिसमें उनके मुस्लिम पति शहनवाज (Shanwaz Shaikh) भी दिल से हिस्सा लेते हैं. 

Devoleena Bhattacharjee

रमजान शुरू होने के बाद से ही वो पति के साथ इसे मना रही हैं और रोज़ ही इफ्तारी की तस्वीरें शेयर कर रही हैं. और अब उन्होंने रमज़ान के साथ ही पूरे धूमधाम से होली (Devoleena Bhattacharjee celebrates Holi) भी मनाई, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. 

Devoleena Bhattacharjee

इससे पहले गोपी बहू ने इफ्तार पार्टी रखी थी, जिसमें रश्मि देसाई और टीवी वर्ल्ड से उनके कुछ करीबी फ्रेंड्स भी शामिल हुए थे. इस इफ्तार पार्टी की तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, "हमारी फैमिली हर चीज का जश्न एक साथ मनाती है... और यही हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है."

Devoleena Bhattacharjee

और अब देवोलीना ने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें वो पति और बेटे के साथ पोज़ देती नज़र आ रही हैं. उनके साथ उनके कुछ दोस्त भी इस होली सेलिब्रेशन में शामिल हुए और सब बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं. देवोलीना ने बेटे और पति को गुलाल से रंगकर होली मनाई.  इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "रंग सिर्फ चेहरे पर नहीं, दिल पर भी लगते हैं."

Devoleena Bhattacharjee

इससे पहले देवोलीना ने अकेले रंग खेलते हुए भी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे. देवोलीना जिस तरह दोनों धर्मों के त्योहारों में बैलेंस कर रही हैं और जिस तरह वो और उनके पति सभी त्योहार प्यार से मना रहे हैं, उसकी फैंस तारीफ कर रहे हैं और कपल पर प्यार लुटा रहे हैं.

Share this article