Close

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा ने शादी के 5 दिन बाद शेयर की संगीत नाईट की तस्वीरें, अपनी दुल्हन को गोद में उठाकर झूमे विजय, देवर संग भी झूमी एक्ट्रेस (Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda share dreamy pics from Sangeet night, filled with dance, laughter, love, and unforgettable family moments)

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी रचाई थी. उनकी  ग्रैंड की तस्वीरें अब तक सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. और अब शादी के 4 दिन बाद कपल ने अपनी संगीत नाइट की तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो रही हैं. 

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Sangeet night
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Sangeet night

शादी से 2 दिन पहले 24 फरवरी को रश्मिका और विजय की संगीत सेरेमनी थी, जिसमें कपल और उनकी फैमिली ने खूब डांस और मस्ती की. सभी ने शानदार डांस परफॉर्मेंस दिया. खासकर रश्मिका और विजय ने फुल एनर्जी के साथ कपल डांस किया. जहां विजय अपनी लेडी लव को बांहों में उठाकर झूमते दिखे, वहीं रश्मिका ने अपने देवर आनंद देवरकोंडा के साथ भी डांस किया. 

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Sangeet night
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Sangeet night

रश्मिका ने सोशल मीडिया पर संगीत नाइट की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "रश्मिका ने लिखा- वो रात प्यार, खुशी के आंसू, हंसी, म्यूजिक, सिंगिंग, चमक और हम सबके नाच-गाने से भरी रही. वो सचमुच अब तक की सबसे यादगार रात थी. मैं और विजय एक-दूसरे को सरप्राइज देना चाहते थे. परिवार भी हमें सरप्राइज देना चाहता था.  सभी को इतने बेफिक्र और शानदार तरीके से डांस करते देख हम पूरी तरह एक्साइटेड और सरप्राइज हो गए.  24.2.26 की रात, जब हम दोनों परिवार और दोस्तों के बीच एक साथ डांस कर रहे थे."

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Sangeet night
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Sangeet night

रश्मिका ने बताया कि उन्होंने संगीत नाइट में डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक के आउटफिट पहने थे, ये बहुत भारी भी, फिर भी उन्होंने इन्हें पहनकर पूरी रात डांस किया.  रश्मिका ने हैवी वर्क वाला लहंगा पहना था, जबकि विजय रॉयल शेरवानी में नजर आए.

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Sangeet night

वहीं विजय ने संगीत नाइट की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'वो शाम जहां हमारे हंसते-हंसते आंसू निकल गए, नाचते-नाचते पैरों के तलवे दर्द करने लगे, सबकी स्पीच और सरप्राइज ने आंखें नम कर दीं. खूबसूरत लोगों के साथ ये शानदार पार्टी थी."

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Sangeet night

इन तस्वीरों में कपल कई मोमेंट पर रोमांटिक  और इमोशनल होते हुए भी नजर आए. उनकी संगीत नाइट की तस्वीरें फिलहाल सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. 

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Sangeet night

बता दें कि वेडिंग सेलिब्रेशन के बीच कपल तेलंगाना में एक के बाद एक समाज सेवा के काम कर सबका दिल जीत रहे हैं. इस बीच कपल 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन होस्ट कर रहे हैं. 

Share this article