टीवी एक्ट्रेस आयशा खान (Aayesha Khan) ने जब से फिल्म धुरंधर (Dhurander) के गाने 'शरारत' (Shararat Song) की शूटिंग के दौरान पीरियड्स (Periods) वाला बयान दिया है, तब से एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. एक्ट्रेस के इस बयान पर काफी मीम्स भी बने. अब जाकर एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

इंटरव्यू देते समय अक्सर सेलेब्स जाने अंजाने में अपनी पर्सनल लाइफ की ऐसी बातें भी शेयर कर देते है जो वायरल होने पर सरेआम उनके मजाक की वजह बन जाती है. एक्ट्रेस आयशा खान ने भी इंटरव्यू के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ की एक ऐसी बात शेयर कर दी जो उनके लिए नॉर्मल बात थी, बाद में आयशा की इस बात पर खूब मीम्स बने. लोगों ने चुटकले बनाकर एक्ट्रेस का खूब मजाक उड़ाया.

असल में आयशा खान ने फिल्म धुरंधर के गाने 'शरारत' की शूटिंग के दौरान अपने पीरियड्स होने की बात की थी. एक्ट्रेस की ये बात इतनी ज्यादा वायरल हो गई कि सोशल मीडिया पर लोग उनका मजाक उड़ाने लगे. नेशनल जोक बनाने लगे. लेकिन अब आयशा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि ये उनके मजाक नहीं था.

'वी द वूमेन इवेंट में शामिल हुईं आयशा खान ने कहा- आजकल लोग हर बात को मजाक में ले लेते हैं, उसे डार्क ह्यूमर में बदल देते हैं. हंसना अच्छी बात है, लेकिन हर चीज पर हंसना सही नहीं. जब ये बात मैंने कही थी तो मुझे ये नहीं पता था कि लोग इसे इतना बड़ा मुद्दा बना देंगे.

पीरियड्स वाली बात बोलकर शायद उन्होने गलत नहीं किया लेकिन उनको निशाना बनाया जा रहा है. ट्रोल करने में सबसे ज्यादा जो संख्या है वो पुरुषों की है. सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट्स करके उनको ट्रोल किया जा रहा है.

मेरे लिए पीरियड्स कोई असामान्य चीज नहीं है. हर महीने सभी महिलाएं इस दौर से गुजरती हैं और अपने रोजमर्रा के काम करती हैं. ऐसे में शूटिंग करना भी मेरे लिए बस मेरे काम का एक हिस्सा था.
