Close

ईरान द्वारा किए गए मिसाइल हमले के बाद भी योयो हनी सिंह बोले- दुबई सुपर सेफ है, मूर्खतापूर्ण अफवाहों पर विश्वास न करें (Yo Yo Honey Singh says Dubai is ‘super safe’ despite Iran missile attacks, Don’t believe stupid rumours)

यूएस और ईरान युद्ध के बीच दुबई के बारे में ताजा जानकारी देते हुए पंजाबी सिंगर और रैपर योयो हनी सिंह (Punjabi Singer And Rapper Yo Yo Honey Singh) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट अपडेट दिया है. सिंगर ने कहा है कि दुबई सुपर सेफ (Dubai is super safe) है.

यूनाइटेड स्टेट्स और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी, बीते शनिवार के दिन ईरान पर हमला बोल दिया था. ताजा जानकारी मिलने तक अबू धाबी, दुबई, कतर और कुवैत में मिसाइल दागे जाने की खबरें हैं, जिसकी वजह से पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है. इसी दौरान पंजाबी सिंगर योयो हनी सिंह भी फिलहाल दुबई में है. सिंगर ने अपने फैंस को दुबई की ताजा तारीन जानकारी की अपडेट देते हुए कि यहां सब सेफ है.

हनी सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए दुबई की लेटेस्ट अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर की है. ये वीडियो एक रेस्टोरेंट का है, जहां पर बैठकर हनी सिंह खाना खा रहे हैं. इस वीडियो के कैप्शन में सिंगर ने लिखा - दुबई में सब चिल है. सुपर सेफ है. बेवकूफों वाली अफवाहों पर बिल्कुल भी विश्वास न करें.

हनी सिंह ने अपने रिकॉर्डिंग स्टूडियो से एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो काम में व्यस्त नजर आए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि दुबई में हालात सामान्य हैं और घबराने की जरूरत नहीं है। जैसे ही ये पोस्ट सामने आया, फैंस ने कमेंट सेक्शन में कमेंट करते हुए राहत जताई और उनकी सलामती की दुआ की।

ये पहला अवसर नहीं है जब हनी सिंह ने विदेश यात्रा के दौरान अपनी सुरक्षा को लेकर जानकारी शेयर की हो. कुछ समय पहले सिंगर मैक्सिको गए थे, तब वहां की हिंसा की खबरों के बीच उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को भरोसा दिलाया था कि वह सुरक्षित हैं और जल्द भारत लौट आयेंगे.

Share this article