Close

डिलीवरी से ठीक पहले रणदीप हुड्डा ने वाइफ के साथ कराया इंटिमेट मैटरनिटी शूट, पति के कंधे पर सिर रखकर लिन लैशराम ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप (Randeep Hooda and Lin Laishram share intimate maternity photoshoot ahead of welcoming their first child, Lin beautifully flaunts Baby bump)

एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और उनकी पत्नी लिन लैशराम (Lin Laishram) जल्दी ही पेरेंट्स (Randeep Hooda- Lin Laishram to become parents) बनने वाले हैं. लिन प्रेग्नेंट हैं. वो प्रेगनेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में हैं और किसी भी समय गुड न्यूज़ दे सकती हैं. इस बीच कपल ने मैटरनिटी शूट (Randeep Hooda- Lin Laishram maternity shoot) करवाया है, जिसमें बॉडीकॉन ड्रेस में लिन अपना हैवी बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं. 

Randeep Hooda and Lin Laishram

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के घर शादी के 2 साल बाद खुशियां आनेवाली हैं. कपल इन दिनों पहले बच्चे की खुशियों में डूबे हुए हैं. बच्चे को वेलकम करने से पहले रणदीप ने लिन लैशराम के साथ बेहद इंटिमेट फोटोशूट करवाया है, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है. 

Randeep Hooda and Lin Laishram

रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनकी बॉन्डिंग और पेरेंट्स बनने की खुशी साफ झलक रही है. इन तस्वीरों में कभी रणबीर लिन का बेबी बंप थामे नज़र आ रहे हैं तो कभी लिन रणदीप के कंधे और गोद में सिर रखकर इंटिमेट पोज़ देती नज़र आ रही हैं और बेहद खूबसूरती से बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं. 

Randeep Hooda and Lin Laishram

दो दिन पहले लिन लैशराम ने मैटरनिटी शूट को सोलो फोटोज़ भी शेयर की थीं, जिसमें वो बॉडी हगिंग ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही थीं. उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा है. 

Randeep Hooda and Lin Laishram

उनकी ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं. फैंस कपल पर प्यार बरसा रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं. 

Randeep Hooda and Lin Laishram

बता दें कि रणदीप हुड्डा ने अपनी शादी की दूसरी एनिवर्सरी पर ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी. रणदीप ने लिन के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "प्यार और एडवेंचर के दो साल और अब...एक नन्हा मेहमान आने वाला है."

Lin Laishram

रणदीप ने साल 2023 में मणिपुर की रहने वाली एक्ट्रेस लिन लैशराम से शादी की थी। दोनों की शादी इम्फाल में मैतई रीति-रिवाज से हुई थी. दोनों की पहली मुलाकात नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप में हुई थी, जहां पहले उनकी दोस्ती हुई, फिर ये रिश्ता प्यार में बदल गया. लॉकडाउन के दौरान दोनों लिव इन में रहने लगे थे, फिर 2023 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए.

Share this article