एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और उनकी पत्नी लिन लैशराम (Lin Laishram) जल्दी ही पेरेंट्स (Randeep Hooda- Lin Laishram to become parents) बनने वाले हैं. लिन प्रेग्नेंट हैं. वो प्रेगनेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में हैं और किसी भी समय गुड न्यूज़ दे सकती हैं. इस बीच कपल ने मैटरनिटी शूट (Randeep Hooda- Lin Laishram maternity shoot) करवाया है, जिसमें बॉडीकॉन ड्रेस में लिन अपना हैवी बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं.

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के घर शादी के 2 साल बाद खुशियां आनेवाली हैं. कपल इन दिनों पहले बच्चे की खुशियों में डूबे हुए हैं. बच्चे को वेलकम करने से पहले रणदीप ने लिन लैशराम के साथ बेहद इंटिमेट फोटोशूट करवाया है, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनकी बॉन्डिंग और पेरेंट्स बनने की खुशी साफ झलक रही है. इन तस्वीरों में कभी रणबीर लिन का बेबी बंप थामे नज़र आ रहे हैं तो कभी लिन रणदीप के कंधे और गोद में सिर रखकर इंटिमेट पोज़ देती नज़र आ रही हैं और बेहद खूबसूरती से बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं.

दो दिन पहले लिन लैशराम ने मैटरनिटी शूट को सोलो फोटोज़ भी शेयर की थीं, जिसमें वो बॉडी हगिंग ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही थीं. उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा है.

उनकी ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं. फैंस कपल पर प्यार बरसा रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं.

बता दें कि रणदीप हुड्डा ने अपनी शादी की दूसरी एनिवर्सरी पर ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी. रणदीप ने लिन के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "प्यार और एडवेंचर के दो साल और अब...एक नन्हा मेहमान आने वाला है."

रणदीप ने साल 2023 में मणिपुर की रहने वाली एक्ट्रेस लिन लैशराम से शादी की थी। दोनों की शादी इम्फाल में मैतई रीति-रिवाज से हुई थी. दोनों की पहली मुलाकात नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप में हुई थी, जहां पहले उनकी दोस्ती हुई, फिर ये रिश्ता प्यार में बदल गया. लॉकडाउन के दौरान दोनों लिव इन में रहने लगे थे, फिर 2023 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए.
