बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) #MeToo मूवमेंट के बाद से ही कई बार बॉलीवुड के खिलाफ कई शॉकिंग बातें बता चुकी हैं. वो कई बार दावा कर चुकी हैं कि बॉलीवुड के खिलाफ बोलने की वजह से उन्हें न सिर्फ घर पर, बल्कि कई जगहों पर मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है. एक बार फिर मेरी सहेली पॉडकास्ट (Meri Saheli Podcast) में उन्होंने बॉलीवुड के कई explosive सच रिवील किए हैं.
पूरा पॉडकास्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
तनुश्री दत्ता हाल ही में मेरी सहेली पॉडकास्ट में पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर, पास्ट लाइफ, स्पिरिचुएलिटी (Tanushree Dutta Speaks on Spirituality) के बारे में बात की, साथ ही बॉलीवुड में अपना अनुभव (Tanushree Dutta Speaks about Bollywood Dirty Secrets) भी बयां किया. उन्होंने बताया, "पिछले 5 सालों में मेरे दुश्मनों ने मुझ पर जादू टोना टोटका, ब्लैक मैजिक सब करवाया, क्योंकि मेरे #MeToo मूवमेंट के बाद मेरे कई दुश्मन बन गए. कुछ पागल टाइप के लोग, उन्हें मैं रावण कहना ज़्यादा ठीक समझती हूं, उन्होंने मुझे टारगेट किया."

तनुश्री ने आगे बताया, "इन लोगों ने मेरा एक्सीडेंट कराने की कोशिश की, मुझे ज़हर दिया गया, मुझे कई बार मारने की कोशिश की गई. मुझे मेंटली हैरेस करके खत्म करने की कोशिश की गई. तंत्र मंत्र जादू टोना सब किया गया. ये लोग हिन्दू तांत्रिक, मुस्लिम तांत्रिक सबके पास गए, ताकि मैं मर जाऊं, खत्म हो जाऊं. लेकिन मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाया, क्योंकि मुझे ऊपरवाला का प्रोटेक्शन प्राप्त है. तो कोई मेरे साथ इस तरह की हरकतें करता है, तो वो वापस उसी के पास लौट जाती है. मेरे जिसने बुरा सोचा, मेरे भगवान ने उनका ही बुरा किया. तो एक एक करके सबने भुगता."

तनुश्री का कहना है कि इन सब के पीछे बॉलीवुड के एक संगठित गिरोह है. उनका कहना है कि उन्हें चुप कराने और बदनाम करने की कोशिश लंबे समय से की जा रही है. बता दें कि तनुश्री दत्ता ने आरोप लगाया था कि 2008 में हॉर्न ओके प्लीज गाने की शूटिंग के दौरान पाटेकर ने उनका यौन उत्पीड़न किया था. जिसके बाद से भारत में #Mee Too आंदोलन की शुरुआत हो गई. उसके बाद से ही तनुश्री लगातार बॉलीवुड के खिलाफ आवाज़ उठा रही हैं.
