एक्टर और प्रोड्यूसर आफताब शिवदासानी ( Actor And Film Producer Aftab Shivdasani) भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद (Blessings Of God Jagannath) लेने के लिए पुरी के सबसे पॉपुलर जगन्नाथ मंदिर पहुंचे. यहां पहुंचने के बाद आफताब ने मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसी के साथ एक्टर ने स्पिरिचुअल अनुभव को बेहतरीन बताया.

बॉलीवुड सेलेब्स को जब भी मौका मिलता है, निकल पड़ते हैं, अपनी अधूरी विश को पूरा करने के लिए. एक्टर और फिल्म निर्माता आफताब शिवदासानी के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ. आफताब ने उड़ीसा के पुरी के सबसे ऊपर फेमस जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर अपनी पुरानी ख्वाहिश पूरी की.

आफताब ने पैपराजी से बात करते हुए कहा – मैं बस अभी जगन्नाथजी के दर्शन करके रहा हूं. सच में दर्शन करके मुझे बहुत अच्छा लगा. जब जगन्नाथजी का बुलावा आता है, तो कोई मना नहीं कर सकता है. बहुत सालों से मेरा मन यहाँ आने का था, आ नहीं पा रहा था.

आज उनका बुलावा आया तो मैं तुरंत पहुंच जाया सारे काम छोड़कर. इसके लिए मैं भगवान जगन्नाथ का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं. मुझे बहुत खुशी हो रही है कि इतने अच्छे से जगन्नाथजी के दर्शन हुए.

एक्टर ने कहा- मैं बहुत खश किस्मत हूं कि मुझे इतने अच्छे से महा प्रभु के दर्शन हुए. उम्मीद करता हूं कि जगन्नाथ भगवान मुझे दोबारा जल्द वापस बुलाएंगे. मैं भगवान से ये प्रार्थना करता हूं कि यही कहना चाहूंगा कि मुझे यहां पर बार बार बुलाएं. मैं यहां पहली बार आया हूं, मुझे बहुत अच्छा लगा. दर्शन करके दिल खुश हो गया, इसके लिए मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं.
