कुछ लोग जीवन में ऐसे होते हैं, जो अपने उसूलों से समझौता नहीं करते, फिर चाहे उन्हें कितनी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़े. इसी में से एक रही हैं एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता.

मेरी सहेली के इस पॉडकास्ट में उन्होंने अपने जीवन के तमाम उतार-चढ़ाव, आध्यात्मिकता आदि के बारे में खुलकर बात की. पूरा पॉडकास्ट सुनने के लिए लिंक पर क्लिक करें. तुनश्री दत्ता ने अपनी ख़ूबसूरती से तो हर किसी को दीवाना किया ही था, लेकिन अपने बेबाक़ अंदाज़ से वे आज भी सुर्ख़ियां में रहती हैं. जब उन्होंने नाना पाटेकर पर इल्ज़ाम लगाए थे, तब मी टू... को लेकर हर किसी के नज़र में आ गई थीं. तब तो फिल्मों में हो रहे शोषण को लेकर एक अलग ही दौर शुरू हो गया था. धीरे-धीरे न जाने कितनी अभिनेत्रियां मी टू... को लेकर खुलकर सामने आईं. कह सकते हैं कि तनुश्री ने उन सभी कलाकारों को एक प्लेटफॉर्म दिया जो ख़ुद पर हो रहे अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज़ उठा सकें.
अपने सिद्धांतों के साथ तनुश्री ने कभी भी समझौता नहीं किया, फिर वो 'बिग बॉस' टीवी शो का ऑफर ही क्यों न हो. बकौल तनुश्री के उन्हें बरसों से बिग बॉस में आने के लिए बुलाया जा रहा है, लेकिन उन्होंने हर बार मना कर दिया. यहां तक कि उन्हें क़रीब डेढ़ करोड़ तक के ऑफर दिए गए थे. लेकिन मना करने के अपने कारणों को जब वे बताती हैं, तो उनका ना कहना सही भी लगता है. उनके अनुसार, वे बिग बॉस में रह रहे लोगों विशेषकर पुरुषों के साथ या उनकी तरह घर, खाना-पीना, सोना आदि शेयर नहीं कर सकतीं. उन्हें ये सब पसंद नहीं है. वे तो अपने रिश्तों में भी ऐसा करना कंफर्टेबल फील नहीं करती इसलिए सबसे अलग-थलग रहती हैं. बहन इशिता दत्ता से संबंध पर भी साफ़गोई से कहती हैं कि हम केवल तीज-त्योहार, फंक्शन आदि में ही मिलते हैं. दरअसल, तनुश्री को अपनी निजता बेहद प्रिय है. बस, मैं और मेरी तन्हाई...

उन्होंने आशिक बनाया आपने, चॉकलेट, ढोल, हॉर्न ओके प्लीज़, गुड बॉय, बैड बॉय, भागमभाग, अपार्टमेंट जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया. और जब मन मुताबिक चीज़ें होने नहीं लगीं तो करियर से ब्रेक भी ले लिया. लेकिन समय-समय पर उनकी बयानबाज़ी, वीडियोज़ आदि सनसनी पैदा करते रहे.
ऐसा नहीं है कि तनुश्री दत्ता पहली वो महिला हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में हो रहे शोषण के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई हो. ऐसी कई अभिनेत्रियां रही हैं, जिन्होंने निर्माता-निर्देशकों, कलाकारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, परंतु सुनवाई किसी की नहीं हुई, कहते हैं ना पैसा बोलता है और न जाने कितने ज़ुबानों को बंद रखने की ताक़त भी रखता है.
तो क्यों न तनुश्री दत्ता और इंडस्ट्री के उन पहलुओं को जानने की कोशिश करते हैं जिन पर बहुत कम बातें होती हैं.

Photo Courtesy: Social Media
