Close

अक्षय कुमार- मेरे क्रश का यह हश्र मैं आज तक नहीं भूल पाया… (Akshay Kumar- Mere Crush ka yah harsh main aaj tak nahi bhool paya…)

- कॉलेज के दिनों में मैं एक लड़की से बेइंतहा मोहब्बत करता था. उसे इम्प्रेस करने के लिए मैंने गाना सीखा. मैंने और मेरे दोस्त ने उसके घर के बाहर गिटार बजाते हुए गाने गाया. इस पर उसके पड़ोसियों ने हमारी जमकर पिटाई की. मेरे क्रश का यह हश्र मैं आज तक नहीं भूल पाया.

- उत्तर-पूर्व के लोग उतने ही भारतीय हैं जितना मैं और अन्य भारतीय नागरिक. मेरा मेकअपमैन किन मणिपुर से है, जो मेरा बढ़िया मेकअप करने के साथ ख़्याल भी ख़ूब रखते हैं. इनसे नॉर्थ-ईस्ट के लोगों पर किए जाने वाले तानों को सुन दुख हुआ. अब समझ आ रहा है कि हक़ीक़त में ऐसा होता रहा है.  

Akshay Kumar

- मेरा यह मानना है कि किसी को भी रंग, चेहरे, पहचान को लेकर मज़ाक में भी रॉन्ग कमेंट्स करना, फब्तियां कसना सही नहीं है. यह हमारे देश की एकता के विरुद्ध है. हमारा देश अपनी विविधता के कारण ही दुनियाभर में मशहूर हैे और हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि नॉर्थ-ईस्ट के भारतीय हमारी संस्कृति, एकता व इतिहास का अभिन्न अंग हैं.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: इंडिया की जीत पर झूमी बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री, अजय ने लिखा- चिल्ला चिल्लाकर गला बैठ गया, रवि किशन बोले- ताज भी हमारा, तख्त भी हमारा (Bollywood celebs congratulate team India for historic win, Ajay Devgan wrote- My throat gone for all shouting, Sunny Deol writes- Hindustan Zindabad)

- मैं देशवासियों को बताना चाहूंगा कि इनका कारगिल वॉर, नागा रेजिमेंट, बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के रूप में देश के लिए अतुल्य योगदान रहा है. इन्होंने भारत के लिए अपना तन-मन-धन न्यौछावर किया है. वे सही मायने में देशभक्त और सच्चे भारतीय हैं.

- पिछले तीन दशकों से मैं फिल्म इंडस्ट्री में अपनी कड़ी मेहनत और समय की पाबंदी की वजह से ही बरक़रार हूं. मैंने लगातार कोशिश और संघर्ष करते हुए आज यह मुक़ाम पाया है. मेरी कामयाबी में मेरे अनुभवों ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है.

- मेरा‌ यह मानना है कि ज़िंदगी में हम ख़ुशी के यादगार लम्हों को सदा संजो कर रखते‌ हैं, जो हमारी असली दौलत भी हैं. यही हमें अक्सर खुलकर हंसने, दिल से प्यार करने और उन पलों की याद भी दिलाते रहते हैं.

Akshay Kumar

-  ‘व्हील ऑफ फॉर्च्युन इंडिया’ शो की तरह ही मेरे जीवन में भी भाग्य का पहिया तब घुमा जब मैंने हमेशा अपने जीवन में आराम की बजाय अनुशासन को महत्व दिया.

- मेरे हार्ड वर्क, ऑनेस्टी और शूटिंग पर समय पर पहुंचने के कारण ही आम परिवार से आने के बावजूद मुझे लगातार मौक़े मिलते रहे. मेरे साथ करियर में कोई जादू नहीं हुआ. मेरे कई फ़ैसले व टाइम मैनेजमेंट ने धीरे-धीरे करियर को आगे बढ़ाया. वैसे भी जब आपकी तैयारी पूरी रहती है, तो क़िस्मत का पहिया आपके पक्ष में आता ही है.

यह भी पढ़ें: पहला प्यारः जिस पर मुस्कुरा उठती हैं अभिनेत्रियों की नज़रें… (First love: The one that makes actresses smile…)

- मैं हमेशा ही वो काम करता हूं, जिसमें मुझे कुछ ख़ास, तर्कपूर्ण करने के साथ ख़ुशी भी मिलती है. इसी कारण मैंने इस टीवी शो के लिए भी हामी भरी थी.

- ‘भूत बंगला’ और ‘हैवान’ फिल्म में हॉरर लुक के साथ कॉमेडी का फुल तड़का देखने को मिलेगा.  

- ऊषा गुप्ता

Akshay Kumar

Photo Courtesy: Social Media

Share this article