Close

‘वाइफ पर जोक्स’ करना विक्की कौशल को पड़ा बहुत भारी, हुए बुरी तरह से ट्रोल, फैंस हुए निराश, बोले- ये तो बहुत अजीब है (Vicky Kaushal Faces Backlash for ‘Wife Jokes’—Fans Left Disappointed and Saying ‘It’s Cringe’!)

बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक शादी में शामिल हुए एक्टर ने इनडायरेक्टली पत्नी के ऊपर जोक्स (Wife's Jokes) किया, जिसके बाद विक्की को ऑनलाइन कड़ी आलोचना (Online Criticise) का सामना करना पड़ा

Vicky Kaushal

हाल ही में विक्की का एक वीडियो ऑनलाइन सर्फेस पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक शादी में 'वाइफ पर जोक्स' करते नज़र आ रहे हैं. एक्टर के फैंस को उनका वाइफ पर जोक करना अच्छा नहीं लगा. इसी के चलते कई यूजर्स ने इंटरनेट पर उनकी जमकर आलोचना की.

Vicky Kaushal

इस वीडियो क्लिप में विक्की कौशल दूल्हे के पिता से बात करते हुए दिखाई देते हैं. फिर दूल्हे से पूछते हैं कि जोश कैसा है? शादी में आए मेहमान कहते हैं कि 'हाई सर'. फिर विक्की कहते हैं - मैने ये देखा है कि बैचलर्स का जोश हमेशा हाई रहता है. हम शादीशुदा वालों का जोश साल दर साल गिरता रहता है. पर टेंशन लेने की बात नहीं है. 4 दिन में जोश कम नहीं होता.

Vicky Kaushal

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में लोगों को इनडायरेक्टली वाइफ पर जोक्स करना अच्छा नहीं लगा. और उन्होंने विक्की की ऑनलाइन कड़ी आलोचना की. एक यूजर ने लिखा - साल 2026 आ गया है. और हम अभी भी औरतों के खिलाफ शादी का मजाक उड़ाने वाले जोक्स कर रहे हैं. इन्हें तो 2016 में 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में ही छोड़ देना चाहिए था.

Vicky Kaushal

दूसरे यूजर ने भी ऐसा ही कमेंट किया है - मुझे ये अच्छा नहीं लगता, जब पुरुष फन के लिए पब्लिकली अपनी शादी का मजाक उड़ाते हैं. इनडायरेक्टली वे अपनी वाइफ की बेइज्जती करते हैं. ये फनी नहीं है. जबकि लोग कहते हैं कि इसे सिर्फ मजाक के तौर पर लें, नहीं.. ये मजाक नहीं है. ये उनकी शादीशुदा जिंदगी के पीछे छिपी समस्याओं की तरफ इशारा करता है.

Vicky Kaushal

तीसरे यूजर ने अपनी निराशा जाहिर करते हुए कमेंट में लिखा है- मैं समझता हूं कि वे सिर्फ ऑडियंस के लिए परफॉर्म करते हैं और कुछ नहीं. अगर मुझ से पर्सनली पूछोगे तो मैं कहूंगा कि ये थोड़ा अजीब और शर्मनाक है. आज की जेनरेशन औरतों पर जोक करने और पुरानी रूढ़ियों से निकलने की कोशिश कर रही है. मुझे तो विक्की से ऐसी उम्मीद बिल्कुल नहीं थी.

Vicky Kaushal

चौथे यूजर ने लिखा है - छी, मुझे तो विक्की से घिन आ रही है. लगता तो नहीं है कि वह अच्छा पति होगा. पांचवें यूज़र ने विक्की की कड़ी आलोचना करते हुए कमेंट किया है कि विक्की आजकल 'रेड फ़्लैग' बनने की राह पर है, बहुत ही परेशान करने वाला पति. कई लोगों का मानना है कि फन के लिए वाइफ पर जोक्स करना अपमानजनक है.

Share this article