बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह (Most Popular Singer Arijit Singh)के प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक लेने की अनाउंसमेंट के बाद श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने कुछ ऐसी ही अनाउंसमेंट की है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सिंगर ने कहा कि कभी-कभी उनका मन भी ब्रेक लेने का करता है.

साल 2026 की शुरुआत में ही सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की अनाउंसमेंट की थी. उनकी इस अनाउंसमेंट से फैंस का दिल टूट गया था. और बॉलीवुड की एक और सिंगर श्रेया घोषाल ने भी अपने मन की बात कही है.

5 बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड और 7 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुकी श्रेया ने 'एबीपी न्यूज' से बात करते हुए कहा- एक आर्टिस्ट के तौर पर लाइव परफॉर्मेंस देना उनकी पहचान का अहम हिस्सा है. 'बैरी पिया' और 'मेरे ढोलना' जैसे सुपर हिट सॉन्ग गाने वाली श्रेया ने ये भी कहा कि लाइव सिंगिंग में स्टेज पर लिप-सिंकिंग करना ऐसी चीज है जिस पर वह कभी निर्भर नहीं रहना चाहती हैं. मुझे यह बहुत अजीब लगता है. जिस दिन मुझे ऐसा करना पड़ेगा, उस दिन मैं गाना बंद कर दूंगी.

इंटरव्यू के दौरान श्रेया घोषाल ने कहा - जब तक मेरी आवाज, मेरा गला मेरा साथ देंगे, वे रियाज करना जारी रखेंगी. मुझे हमेशा स्टेज पर खड़े होकर दर्शकों के लिए लाइव गाना गाना पसंद है.

अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने के फैसले को बहादुरी भरा कदम बताते हुए कहा- कभी-कभी मेरा भी प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक लेने का मन करता है. जहां तक अरिजीत सिंह की बात है तो यह फैसला बहुत बहादुरी भरा है. अरिजीत एक ऐसे इंसान हैं, जो बहुत गहराई से संगीत से जुड़े हैं. वे सच्चे संगीतकार हैं. वे ये नहीं सोचते कि वह संगीत क्यों बना रहे हैं? इससे क्या मिलेगा? वे वही करते हैं जिससे उन्हें खुशी मिलती है जो उनका मन करता है. उनके लिए संगीत सबसे ऊपर है. इसलिए लोग उनसे इतना प्यार करते हैं.
