Close

राशा थडानी 21 वें बर्थडे पर हुईं भक्ति में लीन, मां रवीना टण्डन के साथ किए तिरुपति बालाजी के दर्शन (Rasha Thadani celebrates 21st birthday with a spiritual visit to Tirupati Balaji with mom Raveena Tandon)

ये तो सभी जानते हैं कि रवीना टंडन (Raveena Tandon) और राशा (Rasha Thadani) दोनों की ईश्वर में कितनी आस्था है. हर खास मौके पर वो ईश्वर का आशीर्वाद लेने ज़रूर पहुँचती हैं. राशा ने तो सिर्फ 19 की उम्र में सभी 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन पूरे कर लिए थे. राशा के हाथों में सभी 12 ज्योतिर्लिंग की माला भी है, जिसे वो हमेशा पहने रखती हैं. अब बर्थडे के मौके पर वो तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंची हैं, जहां उन्होंने बालाजी के दर्शन करके बर्थडे की शुरुआत की.

राशा थडानी ने 17 मार्च को अपना 21वां बर्थडे सेलिब्रेट (Rasha Thadani celebrates 21st birthday) किया. बेटी को बर्थडे विश करने के लिए रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के लिए एक इमोशनल नोट शेयर किया था. उन्होंने बचपन की कई तस्वीरें शेयर की थीं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने अपनी बेटी को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने अपनी बेटी को ढेर सारी शुभकामनाएं थीं.

अब रवीना टण्डन ने कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने राशा के बर्थडे मंथ की झलक दिखाई है. रवीना ने बताया कि राशा के बर्थडे सेलिब्रेशन की शुरुआत उन्होंने तिरुपति बालाजी के आशीर्वाद (Raveena Tandon and Rasha visit Tirupati Balaji temple) के साथ की. 

रवीना टण्डन और राशा के साथ फैमिली के और मेंबर्स भी मंदिर पहुंचे थे. सभी ने तिरुपति बालाजी की पूजा दर्शन करके उनका आशीर्वाद लिया. इस मौके पर रवीना और राशा ट्रेडिशनल अटायर में दिखी. दोनों पूरी तरह भक्ति भाव में डूबी दिखाई दीं. 

रवीना ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, "ईश्वर, फैमिली और फ्रेंड्स, मेरे बेबी राशा के बर्थडे की शुरुआत तिरुपति बालाजी के दर्शन के साथ की." फैंस अब इन तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं और उनके संस्कारों की तारीफ कर रहे हैं. साथ ही राशा को बर्थडे भी विश कर रहे हैं.

Share this article