Close

केदारनाथ में सारा अली खान को ‘नो एंट्री’, अब देना होगा सनातन धर्म में आस्था का प्रूफ, तभी कर पाएंगी मंदिर में दर्शन (Sara Ali Khan Will Have To Prove Her Faith In Sanatan Dharma To Visit Kedarnath Temple)

सारा अली खान (Sara Ali Khan) की हिंदू देवी देवताओं के प्रति आस्था किसी से छिपी नहीं है. वो अक्सर अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर किसी न किसी धार्मिक यात्रा पर जरूर जाती हैं. मुसलमान  होकर भी सारा अली खान शिवजी की परम भक्त (Sara Ali Khan's shivshakti) हैं. खासकर केदारनाथ (Kedarnath) से उनका गहरा जुड़ाव है. वो कई बार केदारनाथ के दर्शन कर चुकी हैं. हालांकि हिन्दू धार्मिक स्थलों पर जाने पर सारा अली खान को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग भी झेलनी उड़ती है. एक्ट्रेस के विश्वास और आस्था को लेकर कई बार सवाल खड़े किए जा चुके हैं. लेकिन इन सबकी परवाह किए बिना सारा मंदिरों में दर्शन करने जाती रहती हैं. 

लेकिन अब सारा अली खान को लगता है केदारनाथ धाम में नो एंट्री (No entry in Kedarnath for Sara Ali) होगी. और इसकी वजह है कि केदारनाथ मंदिर के प्रशासन ने मंदिर में प्रवेश के लिए कुछ नियम लागू कर दिए हैं, जिसके बाद सारा अली के लिए मंदिर में प्रवेश अब पहले जैसा आसान नहीं रह जायेगा.

सारा अली खान के लिए केदारनाथ सिर्फ मंदिर नहीं, इमोशन है. वो यहां हर साल आती हैं और भोलेनाथ के दर्शन करके उनका आशीर्वाद लेती हैं. वो केदारनाथ को आने जीवन का अहम हिस्सा मानती हैं, लेकिन अब यहां आने के लिए उन्हें सनातन धर्म (Sanatan Dharm) में आस्था का सर्टिफिकेट देना होगा.

दरअसल केदारनाथ मंदिर के प्रसाशन ने अब फैसला किया है कि गैर सनातनी लोगों का प्रवेश अब मंदिर में वर्जित होगा. 19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसी यात्रा को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने ये जानकारी दी. उन्होंने कहा कि गैर सनातनी और गैर हिंदुओं को मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. जो भी सनातन धर्म में आस्था रखता है, वह सनातनी है. उन्होंने सारा अली खान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें मंदिर में प्रवेश के लिए सनातन धर्म में आस्था का एफिडेविट देना होगा. हेमंत द्विवेदी ने कहा, "सारा अली खान भी कहेंगी कि सनातन धर्म में मेरी आस्था है, मेरा भाव है और वह हमें एफिडेविट देगी तो हम उनको भी दर्शन करवा देंगे."

बता दें कि सारा के पिता सैफ अली खान मुस्लिम हैं, जबकि उनकी मां अमृता सिंह सिख हैं. सारा पहले भी कह चुकी हैं कि उनकी सभी धर्मों में आस्था है. वो अजमेर शरीफ भी जाती हैं और महाकाल के दर्शन भी करती हैं. केदरनाथ भी जाती हैं. हालांकि अब मंदिर प्रशासन के नए नियम के बाद उन्हें केदारनाथ जाने में दिक्कत आ सकती है.

Share this article