Close

दिशा परमार-राहुल वैद्य ने मुंबई में खरीदा ड्रीम होम, गुड़ी पाड़वा के शुभ दिन किया गृह प्रवेश, दिशा ने सिर पर कलश रखकर की गृह प्रवेश की पूजा, शेयर की तस्वीरें (Disha Parmar And Rahul Vaidya buys a luxury home in Mumbai, Perform Grih Pravesh Puja on  auspicious occasion of Gudi Padwa)

सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार (Disha Parmar) फैमिली के साथ लाइफ के बेस्ट मोमेंट्स जी रहे हैं. वो अपनी लाइफ में बेहद खुश हैं और धीरे धीरे ही सही, लाइफ में सक्सेस और अचीवमेंट के एक एक स्टेप चढ़कर आगे बढ़ रहे हैं. और अब एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के इस फेमस कपल ने लाइफ के एक और पायदान को पार कर लिया है. उन्होंने मुंबई में अपना ड्रीम होम खरीद (Disha Parma-Rahul Vaidya buys a luxury home in Mumbai) लिया है और आज गुड़ी पाडवा और नए वर्ष के दिन नए घर में गृह प्रवेश भी कर लिया है.

दिशा परमार और राहुल वैद्य ने आज हिन्दू नववर्ष के दिन घर में विधिविधान से गृह प्रवेश पूजा (Disha Parma-Rahul Vaidya Perform Grih Pravesh Puja) की, जिसकी तस्वीरें कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. 

इस गृहप्रवेश पूजा में उनकी पूरी फैमिली मौजूद थी. जहां राहुल वैद्य की मां और दिशा की सास ने घर के मुख्य द्वार पर कुमकुम से स्वस्तिक और शुभ-लाभ के चिह्न बनाए और हाथों का छाप देकर पूजा की शुरुआत की.

वहीं दिशा परमार ने मंत्रोच्चारों के बीच सिर पर कलश रखकर नए घर में प्रवेश किया.

राहुल वैद्य और दिशा परमार ने विधि विधान से पूजा की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. नए घर का सपना पूरा होने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिख रही है.

राहुल और दिशा की लाडली नव्या (Navya Vaidya) भी इस मौके पर खुशी से चहकती नज़र आईं. 

दिशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर राहुल और नव्या की एक तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में 'ये दोनों... मेरा घर' लिखकर पति और बेटी पर प्यार लुटाया है.

फैंस और सेलेब्स अब उनकी इस पोस्ट पर प्यार बरसा रहे हैं और कपल को नए घर की बधाई दे रहे हैं. 

पिछले साल राहुल वैद्य ने इंस्टाग्राम पर ये खुशखबरी शेयर की थी कि उन्होंने मुम्बई का पॉश इलाके बांद्रा में अपना घर खरीदा है. उन्होंने कहा, "मुंबई में अपना घर खरीदना जिसे हम खुलकर अपना कह सकें, सपने के सच होने जैसा है. इस शहर में अपना घर बनाना सबसे मुश्किल है. मैं और दिशा काफी दिनों से घर तलाश रहे थे. फाइनली अपना घर मिल गया."

घर के इंटीरियर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था, "घर में हम खास मंदिर बनवाएंगे, क्योंकि मंदिर हमारी प्राथमिकता है. नव्या के लिए एक किड्स रूम होगा. जहां तक म्यूजिक रूम की बात है तो मैं चाहता हूं कि हमारे घर के हर कोने में संगीत की गूँज हो. तो मेरे लिए घर का हर रूम म्यूजिक रूम होगा."

Share this article