सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में ईशा मां का रोल निभाकर घर घर में पॉपुलर होनेवाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और एक्टर विवेक दहिया के घर शादी के 10 साल बाद डबल खुशियां आई हैं. दिव्यांका ने 26 मई को जुड़वां बेटों (Divyanka Tripathi welcomes twin baby boys) को जन्म दिया है. घर में नन्हें मेहमान आने के बाद से कपल और उनकी फैमिली की खुशियां सातवें आसमान पर हैं. दिव्यांका की डिलीवरी सी-सेक्शन से हुई थी और अब डिलीवरी के तीन दिन बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज (Divyanka Tripathi dicharged from hospital) कर दिया गया है. वो घर आ गई हैं और घर पहुंचने पर उनके ट्विन्स का जोरदार वेलकम हुआ है, जिसके वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

दिव्यांका को लेने उनकी मॉम से लेकर सास-ससुर तक अस्पताल पहुंचे थे. कपल की फैमिली जिस कार से उन्हें लेने पहुंची थी, वो बलून्स से डेकोरेट की गई थी. बच्चों को घर ले जाने के लिए पूरी फैमिली बेहद एक्साइटेड दिख रही थी. जैसे ही दिव्यांका और विवेक जुड़वां बेटों को गोद में लिए अस्पताल के बाहर निकले, पैपराजी ने उन्हें घेर लिया. दोनों ने भी उन्हें नाराज़ नहीं किया और उनके लिए पोज़ किया. उन्होंने अपने ट्विन्स की पहली झलक भी दिखाई, हालांकि फेस रिवील नहीं किया.

इस दौरान एक बेटे को दिव्यांका ने और दूसरे बेटे को विवेक ने गोद में लिया हुआ था और दोनों ही बड़े प्यार से अपने लाडलों को निहार रहे थे. कपल को खुश देखकर फैंस भी खुश हो गए. फैंस ने उनके ट्विन्स पर प्यार भी लुटाया.

दिव्यांका और विवेक जब बेटों के साथ अस्पताल से घर पहुंचे, तो दादी मां और नानी में उनका ज़ोरदार स्वागत (Divya and Vivek's twins get grand welcome at home) किया. उन्होंने बच्चों की नजर उतारी, आरती की और मुंह मीठा करवाया. इसके बाद उन्होंने पैप्स को मिठाई भी बांटी.

दिव्यांका और विवेक (Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya) शादी के बाद 10 साल लंबे इंतजार के बाद पेरेंट्स बने हैं. उन्होंने 26 मई को ट्विन्स बेबी बॉयज को वेलकम किया था. ये गुड न्यूज़ उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर शेयर किया था. कपल ने लिखा था, "आखिरकार इंतज़ार खत्म हुआ. The Boys आ गए हैं. ज़िंदगी पहले से कहीं ज़्यादा खूबसूरत लग रही है... जितना हमने सोचा भी नहीं था. मेरे करण अर्जुन आ गए. दिव और मैं माता-पिता बनने का ये शानदार नया सफर शुरू करने जा रहे हैं. आप सबके प्यार और आशीर्वाद की ज़रूरत है." फिलहाल फैंस अपने फेवरेट कपल की खुशियां देखकर बेहद खुश हैं और उनके बच्चों को दुआएं, प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं.

