Close

सलमान खान- मैं मानता हूं कि मैं अच्छा एक्टर नहीं हूं… (Salman Khan- Main manta hun ki main achcha actor nahi hun…)

Salman Khan

- मैं कोई महान परफॉर्मर नहीं रहा. मेरा सोचना है कि अभिनय भी इस जनरेशन से जा रही है.

- मैं मानता हूं कि मैं अच्छा एक्टर नहीं हूं. दरअसल, एक्टिंग मुझसे नहीं होती. यह भी उतना सच है कि जब मैं रोता हूं, तब आप सभी हंसते हैं.

Salman Khan

- इस बात पर आप मेरी खिंचाई कर सकते हैं कि मैं कमाल का हीरो हूं, जिसे आप कुछ भी करते हुए पकड़ सकते हैं, पर अभिनय करते हुए नहीं, क्योंकि यह तो मुझसे हो ही नहीं पाता. मैं एक्टिंग नहीं, बल्कि जैसा मेरा मन करता है करता हूं. इसलिए कह रहा हूं किजब मैं रोता हूं, तो मुझे लगता है आप लोग मुझ पर हंस रहे हैं.

यह भी पढ़ें: फिल्म समीक्षाः धुरंधरः द रिवेंज- आदित्य धर+रणवीर सिंह का दूसरा धमाका.. घायल है, घातक भी है… (Movie Review: Dhurandhar: The Revenge)

- मुझे सऊदी, यहां के लोग, संस्कृति सब कुछ अच्छा लगता है. यही वजह है कि मैं यहां पर बार-बार आना पसंद करता हूं.

- ‘बिग बॉस 19’ में पहली बार आप मुझे एक अलग अंदाज़ में देखेंगे, जिसे लेकर मैं भी काफ़ी एक्साइटेड हूं.

यह भी पढ़ें: ऐक्ट्रेसेस के ब्यूटी सीक्रेट्स (Beauty Secrets Of Actresses)

Salman Khan

- ‘बैटल ऑफ गलवान’ में मैं आर्मी ऑफिसर बना हूं. यह फिल्म भारत व चाइना के सोल्जर के साथ हुई झड़प पर आधारित है.

- ऊषा गुप्ता

Salman Khan

Photo Courtesy: Social Media

Share this article