बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली (Celina Jaitly)ने अपने ट्विंस बेटों विंस्टन और विराज के 14वें बर्थडे (14th Birthday Of Her Twin Sons Winston And Viraaj) पर उन्हें सोशल मीडिया पर विश किया हैं. अपने दोनों बेटों को बर्थडे विश करते हुए सेलिना ने उनकी प्यारी तस्वीरों को सीरीज शेयर की है, साथ ही दिल को भावुक कर देने वाला नोट (Heartfelt Note) है.

सेलिना जेटली ने अपने जुड़वां बेटों विंस्टन और विराज को उनका 14वा बर्थडे विश करते हुए सोशल मीडिया पर उनके चाइल्डहुड की कई अनसीन फोटोज शेयर की हैं. इन अनसीन और रेयर फोटोज के साथ एक्ट्रेस ने एक लंबाचौड़ा और दिल को भावुक कर देने वाला नोट लिखा है.

इस इमोशनल नोट में सेलिना ने लिखा है - मेरे डार्लिंग बेटों विंस्टन और विराज को उनके 14वें बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं तुम्हारे बर्थडे पर मैं वहां तुम्हारे साथ मौजूद नहीं रहूंगी. मैंने कभी ये भी नहीं सोचा था कि मैं तुम्हारे 14वें जन्मदिन से इतने महीनों पहले तक तुम दोनों का फेस तक नहीं देख पाऊंगी.

एक्ट्रेस ने आगे ये भी लिखा है - विंस्टन, विराज और आर्थर, तुम सब हमेशा से मेरी लाइफ के सबसे बड़े खजाने हो. और मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियां रहोगे. भगवान ने मुझे तुम्हारी मां बनने का गौरव दिया है. मैं इस आशीर्वाद को गर्व के साथ निभाऊंगी. मैं चाहे इस दुनिया में कहीं भी रहूं. विंस्टन और विराज मुझे अपनी मां के रूप में चुनने के लिए तुम्हारा धन्यवाद, मेरे बच्चों.

मेरी दुआएँ तुम तक ज़रूर पहुंचेगी. मुझे उम्मीद है कि मैंने जो लेटर्स और गिफ्ट्स तुम्हें भेजे हैं, वे तुम्हें मिल जाएंगे. मुझे ये भी उम्मीद है कि आज मुझे तुमसे मिलने और तुमसे बात करने का मौका मिलेगा.

इस बात हमेशा याद रखना कि तुम्हारी ज़िंदगी की कोई सीमा नहीं है.... सुरक्षित रहना, मज़बूत बने रहना, और यह जानना कि मैं जो कुछ भी कर रही हूं वह हमारे भविष्य के लिए है, ताकि हम एक परिवार के तौर पर फिर से साथ रह सकें. ममा तुम्हें इस दुनिया से भी बढ़कर प्यार करती है मेरे बच्चों.

बता दें कि सेलिना जेटली आजकल दिनों अपने पति पीटर हॉग और बच्चों से दूर भारत में रह रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने पति पर डोमेस्टिक वॉयलेंस का आरोप लगाया है. इस केस की सुनवाई फिलहाल अदालत में चल रही है.
