Close

Dhurandhar 2: खामोश की गई गालियों पर दीपक तिजोरी ने सेंसर बोर्ड पर उठाया सवाल, बोले, ‘आधी गाली किससे छिपा रहे, OTT पर तो बच्चे देखेंगे ही’ (Dhurandhar 2: Deepak Tijori questions CBFC’s logic behind ‘half-muted’ cuss words in Dhurandhar The Revenge: ‘Who are we protecting?’)

आदित्य धर (Aditya Dhar) की रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रखी है. दुनियाभर में फ़िल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और कमाई के मामले में फ़िल्म अब तक बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है. जहां फ़िल्म की हर तरफ तारीफ हो रही है, इस बीच दीपक तिजोरी (Deepak Tijori) ने फ़िल्म में गालियों को लेकर सेंसर बोर्ड के रवैये पर सवाल (Deepak Tijori questions CBFC) उठाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके अपनी बात कही है. उनका ये पोस्ट अब वायरल हो रहा है.

Dhurandhar 2

दीपक तिजोरी ने 'धुरंधर 2'  को टैग करते हुए जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें उनका कहना है कि फ़िल्म में आधी गाली म्यूट करने का क्या सेंस है, जबकि ओटीटी पर अनसेंसर्ड वर्जन ही रिलीज़ होगा, जहां बच्चे भी फ़िल्म देखेंगे. एक्टर ने अपने पोस्ट में लिखा, "हो सकता है मैंने कुछ मिस कर दिया हो. हो सकता है मेरे पास उस तरह का ज्ञान न हो जो सेंट्रल बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन या उनके बोर्ड मेम्बर्स के पास होता है. क्योंकि एक बात मेरी समझ में नहीं आ रही कि आधी गालियां क्यों म्यूट की गईं, जबकि आधी वैसी ही रहने दी. कुछ सीन्स में गालियां वैसी ही रहने दीं और कुछ को पूरी तरह म्यूट कर दिया गया."

Deepak Tijori

दीपक तिजोरी ने आगे लिखा, "खासकर जब फ़िल्म को ए सर्टिफिकेट मिल चुका है जिसका मतलब है फ़िल्म सिर्फ एडल्ट लोगों के लिए है तो इस तरह की सेंसरशिप का क्या मतलब रह जाता है. हम लोग किसे बचा रहे हैं और किस चीज़ से... आधे शब्द से? और एक बात मुझे कंफ्यूज कर रही है कि यही फ़िल्म एक दो महीने बाद ओटीटी पर रिलीज होगी, पूरी तरह से अनम्यूट, बिना किसी बदलाव के, तब इसे बच्चे भी देखेंगे वो भी फैमिली के साथ बैठकर, जहां सब कुछ सुनाई देगा."

Deepak Tijori

दीपक तिजोरी ने सेंसर बोर्ड पर सवाल उठाते हुए लिखा, "मैं एक बात समझने की कोशिश कर रहा हूं थिएटर में किसी चीज़ को एडल्ट्स के लिए आधा म्यूट करना कितनी समझदारी है जबकि वही चीज़ बाद में घर पर फुल वॉल्यूम में सुनाई देगी. हो सकता है इसमें कोई लॉजिक हो जो मैं नहीं समझ पा रहा. मैं बस सेंसर बोर्ड और सिनेमा का लॉजिक समझने की कोशिश कर रहा हूं."

Ranbir Singh

दीपक तिजोरी का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यूजर्स उनकी लॉजिक से सहमत नज़र आ रहे हैं और कॉमेंट करके उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं. बता दें कि धुरंधर 2 को सेंसर बोर्ड ने 21 कट्स के साथ और ए सर्टिफिकेट के साथ रिलीज़ करने की परमिशन दी थी.

Share this article