गोविंदा (Govinda) पिछले काफी समय से पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. उनकी वाइफ सुनीता (Sunita Ahuja) लगातार उन पर चीटिंग करने और उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर (Govinda-Sunita Ahuja controversy) में होने का आरोप लगा रही हैं. ये भी खबरें आ रही हैं कि गोविंदा दिवालिया (Govinda turning bankrupt) हो चुके हैं. अब इन सारे अफवाहों और आरोपों का सच गोविंदा के भांजे और हिंदी-भोजपुरी फिल्मों के एक्टर विनय आनंद (Vinay Anand) ने बयां किया है.

पूरा पॉडकास्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें:
विनय आनंद हाल ही मेरी सहेली पॉडकास्ट (Meri Saheli Podcast) में बतौर गेस्ट पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने करियर, पर्सनल लाइफ, भोजपुरी सिनेमा के साथ ही अपने मामा गोविंदा की पर्सनल लाइफ में चल रही उथल पुथल के बारे में भी बात की.

गोविंदा और उनकी पत्नी के बीच चल रही अनबन का सच बताते हुए विनय आनंद बोले, "किसकी गलती है ये तो मुझे नहीं पता. दोनों के बीच क्या गलतफहमी है, ये भी नहीं जानता मैं. मैं बस इतना जानता हूं कि अगर कोई पति पत्नी साथ नहीं रहना चाहते, तो कोई कुछ नहीं कर सकता. उनके बीच मोदी जी भी पैच अप नहीं करा सकते. तो मेरा मानना है कि हमारा कोई अधिकार नहीं बनता कि हम मामा या मामी को समझाएं. मैं गोविंदा मामा से 14 साल छोटा हूं. सुनीता मामी ने हमें मां की तरह पाला है. तो क्या कह सकता हूं मैं."

विनय आनंद ने आगे कहा, "हां मुझे बुरा लगता है जब मामी मेरे मामा के लिए पब्लिकली इतनी बुरी तरह बात करती हैं. मैं बस यही प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर उनका मनमुटाव दूर करे और उनके बीच फिर से प्यार आ जाए."

सुनीता आहूजा कई बार गोविंदा पर चीटिंग का आरोप लगा चुकी हैं. सुनीता का कहना है कि गोविंदा का कोमल नाम की एक्ट्रेस से चक्कर चल रहा है. कोमल के बारे में पूछे जाने पर विनय आनंद ने कहा, "गोविंदा मामा के लिए कोमल क्या, सपना, रानी और रवीना क्या. वो तो आर्टिस्ट हैं, कई एक्ट्रेस के साथ काम करते हैं. अब तो ये मामा को ध्यान रखना चाहिए न कि कोई ऐसा कांड न कर दें कि बात घर तक पहुंच जाए. देखिए अप कमिंग एक्ट्रेस से नाम जुड़ जाना या शक हो जाना कोई बड़ी बात नहीं है. लेकिन जब मामी ऐसी बात करती हैं तो मैं चुप हो जाता हूं. मामा से बात करो तो बोलते हैं ऐसा कुछ नहीं है, मामी बोलती हैं ऐसा है. मामा से पूछूंगा कि मामा तू जवान होता जा रहा है क्या. मस्ती मज़ाक की बात साइड में. गोविंदा मामा बहुत बड़ा स्टार है यार. पूरी दुनिया उनको प्यार करती है, अब मामा किसी के प्रति अट्रैक्ट हो जाएं तो ये उनकी जिम्मेदारी है. इसमें कितनी सच्चाई है ये तो वक्त ही बताएगा."

