'धुरंधर' (Dhurandhar) का तूफान रुकने का नाम नहीं ले रहा है. बॉक्स ऑफिस पर फ़िल्म 1700 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. फ़िल्म की सक्सेस ने सारा अर्जुन (Sara Arjun) को रातोंरात स्टार बना दिया है, जिससे सारा फिलहाल सातवें आसमान पर हैं. इस सक्सेस के बीच सारा उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर (Sara Arjun visits Mahakaleshwar temple) पहुंचीं, जहां उन्होंने मत्था टेककर बाबा का आशीर्वाद लिया.

आज यानी 11 अप्रैल को सारा अर्जुन की मां का जन्मदिन भी है, इसलिए आज का दिन उनके लिए और भी खास है. इस दिन को खास तरह से सेलिब्रेट करने के लिए सारा अपने पापा राज अर्जुन और मां सान्या के साथ महाकाल मंदिर पहुंचीं, जहां से उनके कई वीडियोज़ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

सारा अर्जुन आज तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं. सारा ने सुबह करीब 4 बजे भस्म आरती (Sara Arjun attends bhasm Aarti) में हिस्सा लिया और करीब दो घंटे तक आरती में शामिल रहीं. इस दौरान उन्होंने जय महाकाल के जयकारे भी लगाए और भक्ति में लीन दिखीं.

सारा ने नंदी हाल से भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. उन्होंने नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना भी कही. इसके बाद गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल को जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया.


सारा पिंक रंग की साड़ी में महाकाल मंदिर पहुंची थीं और हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. मीडिया से बात करते हुए सारा ने कहा कि महाकाल आकर उन्हें बहुत सुकून मिला, उन्होंने बताया कि उन्होंने बाबा से अच्छी सेहत, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी है. फिलहाल मंदिर से धुरंधर एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडिओज़ सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

