हिंदुस्तान टाइम्स के बातचीत करते हुए टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा (Tv Actress Kritika Kamra) ने बताया कि गौरव कपूर से शादी करने के बाद उनकी शादीशुदा ज़िंदगी कैसी चल रही है. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने लेट मैरिज करने पर खुलकर बात की.

टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के सबसे अच्छे जोन से गुजर रही हैं. जल्द ही एक्ट्रेस का नया शो मटका किंग रिलीज होने वाला है. और पर्सनल लाइफ की बात करें तो कुछ सप्ताह पहले ही कृतिका ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड गौरव कपूर से शादी के साथ मुंबई स्थित अपने घर पर फैमिली मेंबर्स और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की.

'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ बात करते हुए कृतिका ने अपनी अभी तक की जर्नी और अपनी मैरिड life के बारे में खुलकर बात की. कृतिका ने बताया- मैं मध्यप्रदेश के एक छोटे से शहर से हूं. इसलिए मुझे मेरी लिमिटेशन और प्रिविलेज का पता है. मेरे पैरेंट्स अभी भी वहीं रहते हैं. एक्ट्रेस बनने के बाद भले ही मेरा लाइफस्टाइल बदल गया है, मैं विदेश टूर पर जाती हूं, लेकिन कहीं-न-कहीं भी मैं मेरे रूट्स से गहराई से जुड़ी हुई हूं.

कृतिका कहती हैं- हमारी शादी को 4 महीने बीत गए हैं, लेकिन वक्त का पता ही नहीं चला. आज भी पहले जैसा फील होता है, फिर खुद को याद दिलाना पड़ता है कि अब मेरी शादी हो चुकी है, मेरा हसबैंड भी है.

लेट मैरिज के बारे में कृतिका कहती है कि लाइफ में देर से शादी करने का एक फ़ायदा यह है कि जब आप लेट मैरिज करते हो, तो आप पूरी तरह से श्योर होते हैं. इसे अपने ही तरीक़े से करते हो. मेरे सभी फ़ैसले स्वतंत्र होते हैं. गौरव के साथ भी यही बात है कि वे अपने फैसले लेने ले लिए स्वतंत्र है.

कृतिका और गौरव की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे. इनमें लोगों ने एक बात नोटिस की, कृतिका को देख कर गौरव की आंख में आंसू का आना. इस बारे में कृतिका कहती हैं कि गौरव एक स्पोर्ट्स प्रेजेंटर और एंकर हैं. लाइव शो करने वाले इंसान हैं. उन्हें बड़े-बड़े मौकों की आदत है. इसलिए वह खुद भी इस बात से हैरान थे कि वे कैसे इतना ज़्यादा इमोशनल फील कर रहे थे.
