'पीके', 'जवान' और 'गुलाम' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीतने एक्टर अश्विन कौशल (Actor Ashwin Kaushal) ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा ( Govinda) के बारे में बात की. इंटरव्यू में अश्विन ने बताया कि गोविंदा का डाउनफॉल (Govinda's Downfalll) किस वजह से हुआ. इतना ही नहीं अश्विन ने ये भी कहा कि उन के अंदर कादर खान जिंदा (Kader Khan Alive Inside Him) हैं.

पिछले काफी समय से गोविंदा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी अपने करियर के डाउनफॉल को लेकर. फैंस भी चाहते हैं कि गोविंदा फिल्मों में कमबैक करें. लेकिन उनकी तरफ से कोई कंफर्मेशन नहीं आया है. इन सबके बीच गोविंदा कुछ शहरों में छोटे छोटे प्रोग्राम्स में परफॉर्म करते हुए दिखाई दिए.

गोविंदा और अश्विन ने कई फिल्मों में काम किया है. बहुत सारा वक्त एक साथ बिताया है. सिद्धार्थ कानन को दिए इंटरव्यू में जब अश्विन से गोविंदा के डाउनफॉल का कारण पूछा तो, एक्टर ने जवाब दिया - उनके डाउनफॉल की वजह है उनका वहम. इस वहम के कारण ही उनका डाउनफॉल शुरू हुआ. उनके तौर-तरीके बदले, एटीट्यूड बदला.. सब चीज़ें बदल गई. अभी भी समय है. मैं प्रार्थना करता हूं कि कोई चीची भैया को इस वहम से बाहर निकाले और वे कोई दमदार रोल करें. वो एंटरटेनमेंट के खुदा हैं.

एक्टर ने ये भी कहा कि उनके अंदर आज भी कादर खान जिंदा हैं. तथास्तु करके गए हैं वे गोविंदा को. लेकिन वहम से बड़ी और कोई चीज नहीं है. राजेश खन्ना की तरह आज भी लोग गोविंदा के बारे में बातें बनाते हैं. काका जैसा स्टारडम गोविंदा देख सकते थे. पर गोविंदा ऐसा स्टारडम नहीं देख पाए? इसकी वजह है वहम. इंडस्ट्री में 100% आदमी जलते हैं और सुपरस्टार्स से 101% जलते हैं.

अश्विन ने कहा कि गोविंदा कभी-कभी चीजें प्रिडिक्ट करते थे और उनके हिसाब से चलते थे. वो कभी-कभी सेट पर भी नहीं आते थे, क्योंकि उन्हें लगता था कि टाइम खराब है.इसलिए मैं सेट पर आऊंगा नहीं.

बता दें कि 90 के दशक में गोविंदा ने दर्जनों हिट फिल्में दी थीं. कई-कई फिल्मों की शुटिंग एक साथ करते थे. फिल्ममेकर्स उन्हें अपनी फिल्मों में लेने के लिए लाइन में खड़े रहते थे. धीरे-धीरे गोविंदा का करियर ढलने लगा और अब वह कमबैक की कोशिश कर रहे हैं, तो भी वापसी नहीं हो पा रही है.
