टीवी शो से दूर लेकिन सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वाली रूबीना दिलैक (Rubina Dilaik) मालदीव्स (Maldives) में फैमिली के साथ वेकेशन (Family Vacation) एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने हसबैंड अभिनव शुक्ला संग लेटेस्ट बीच तस्वीरें (Beach Photos With Husband Abhinav Shukla) शेयर की हैं. और अब कपल के मालदीव वेकेशन की रोमांटिक तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने सोशल मीडिया पर अपने मालदीव वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में रुबीना अपने हसबैंड अभिनव शुक्ला के साथ मालदीव्स के खूबसूरत बीच पर फैमिली टाइम स्पेंड करती हुई नजर आ रही हैं. कपल की ये तस्वीरें फैंस का दिल जीत रही हैं.

रुबिना ने सोशल मीडिया पर अपने मालदीव्स वेकेशन की फोटोज की सीरीज शेयर की हैं. पहली तस्वीर में रुबीना पूल के पास खड़ी पोज दे रही हैं. एक्ट्रेस का ये दिलकश पोज फैंस को क्रेजी कर रहा है.

बाकी की तस्वीरों रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हुए और हाथों में हाथ डालकर रोमांटिक पोज देते दिखाई दे रहे हैं.

एक और फोटो में रुबीना के साथ बैठे हुए अभिनव खूबसूरत लोकेशन को अपने कैमरे में कैद करते हुए दिखाई दे रहे दिख रहे हैं.

एक और फोटो में कपल कोकोनट ट्री और बीच लोकेशन पर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं.इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ एक्ट्रेस कैप्शन भी लिखा है- ट्रैवल मुझे खुश करता है. हम दोनों को और स्ट्रॉन्ग बनाता है. कपल की इन तस्वीरों को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं.

कपल की इन तस्वीरों को फैंस लाइक्स और कमेंट कर रहे है. अधिकतर लोगों ने इन फोटोज पर रेड हार्ट वाले इमोजी सेंड किए हैं. किसी ने गॉर्जियस तो किसी ने गॉर्जियस क्वीन वैर ब्यूटीफुल लिख कर कमेंट किया है.
