Close

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को मिली राहत, एक्ट्रेस के फ्रीज किए हुए अकाउंट्स हुए एक्टिव (Rhea Chakraborty Frozen Bank Accounts Released In Sushant Singh Rajput Case)

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Ria Chakraborty) बेशक सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Case) केस में जेल से बाहर आ गई हैं, लेकिन उनकी मुश्किलें अभी भी खत्म नहीं हुई हैं. फिलहाल रिया चक्रवर्ती को दिवंगत सुशांत सिंह केस में राहत की सांस मिली है. खबर है कि कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई के बैंक अकाउंट्स को एक्टिव करने का ऑर्डर दिया है.

Rhea Chakraborty

मीडिया से मिली खबर के अनुसार एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत मामले में बड़ी राहत मिली है. बता दें कि साल 2020 में रिया को सुशांत सिंह केस में 28 दिन के जेल की हवा खानी पड़ी थी. साथ ही रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती के बैंक अकाउंट को भी फ्रीज कर दिया गया था.

Rhea Chakraborty and Sushant Singh Rajput

साल 2020 में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और मां संध्या से जुड़े चार बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया था. और अब मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को ये आदेश दिया है कि रिया और उनसे जुड़े लोगों के चारों के बैंक अकाउंट्स को एक्टिव कर दिया जाए और उन्हें ट्रांजेक्शन करने की परमिशन दी जाए.

Rhea Chakraborty

बता दें कि रिया चक्रवर्ती एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड है. मामले की जांच पड़ताल के बाद सीआईबी से रिया चक्रवर्ती को क्लीन चिट मिल गई थी. और उनके भाई शौविक भी जेल से बाहर आ गए हैं. और अब मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक और मां संध्या से जुड़े चार बैंक अकाउंट्स को अब रिलीज कर दिया गया है.

Rhea Chakraborty

Share this article