Close

बॉलीवुड में चल रहे रेसिज्म पर खुलकर बोले नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कहा- मुझे लगता है कि स्मिता पाटिल मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस थीं (Nawazuddin Siddiqui Talks About Racism In Bollywood Says He Feels Smita Patil-The Most Beautiful Actress)

अपनी शानदार एक्टिंग से ऑडियंस के फिल्म में जगह बनाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) ने बॉलीवुड में चल रहे रेसिज्म (Racism In Bollywood) पर खुलकर अपने विचार रखें. इतना ही नहीं एक्टर ने इंडस्ट्री के नजरिए और ब्यूटी स्टैंडर्ड पर भी बात की.

बॉलीवुड फिल्मों में डिफरेंट टाइप के दमदार किरदार निभाकर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इंडस्ट्री में अलग जगह बनाई है. यही वजह है कि फैंस नवाजुद्दीन की एक्टिंग के कायल हैं. हाल ही में नवाज़ुद्दीन ने बॉलीवुड में चल रहे रेसिज्म और ब्यूटी स्टैंडर्ड्स पर अपने विचार रखें.

जूम को दिए इंटरव्यू में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस बात का खुलासा कि उन्होंने खुद अपने करियर में रेसिज्म को झेला है. साथ ही एक्टर ने ये भी माना है कि इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी जगह भी बनाई.बातचीत के दौरान एक्टर ने वेटरन एक्ट्रेस स्मिता पाटिल की तारीफ करते हुए कहा कि उनसे ज्यादा खूबसूरत एक्ट्रेस नहीं देखी.

रिसीज्म पर बात करते हुए नवाजुद्दीन ने कहा- लोगों की अपनी सोच होती है, लेकिन उसे सिस्टम में मत डालिए. कोई लड़की लीड रोल नहीं बन सकती. उसमें ऐसा होना चाहिए.. ऐसा नहीं होना चाहिए. लेकिन इसमें उस लड़की की भी गलती नहीं है, क्योंकि फिल्म की कहानियां गोरी लड़की के हिसाब से लिखी जाती हैं. आपको सिर्फ एक ब्रीफ मिलता है और बहुत लोग इसी से जूझ रहे हैं.

स्मिता पाटिल की प्रशंसा करते हुए एक्टर ने कहा- हर जगह खूबसूरती अलग-अलग तरह से देखी जाती है और इन टैग्स से किसी एक्टर का टैलेंट तय नहीं किया जाता. मेरे हिसाब से कैमरे पर स्मिता पाटिल से ज्यादा खूबसूरत कोई नहीं लगा होगा. कैमरे की अपनी एक अलग भाषा होती है, जिसमें असली खूबसूरती नजर आती है.वर्कफ्रंट की बात करें तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी 'रात अकेली है' और 'थामा' में नजर आए थे.

Share this article