Close

सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार स्पॉट हुईं दीपिका पादुकोण, ऑल डेनिम लुक में दिखा बेबी बंप, बीवी की एक्स्ट्रा केयर करते दिखे रणवीर सिंह (Deepika Padukone makes first appearance after pregnancy announcement, Flaunts baby bump, Ranveer Singh turns protective for Mom-To-Be wife)

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने बेस्ट लाइफ एंजॉय कर रहे हैं. एक तरफ धुरंधर (Dhurandhar) की धमाकेदार सक्सेस से कपल की खुशियां सातवें आसमान पर हैं और अब कपल की ये खुशी डबल होनेवाली है. रणवीर और दीपिका दूसरी बार पैरेंट्स बननेवाले हैं. हाल ही में दीपिका ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की भी अनाउंसमेंट (Deepika Padukone announced second pregnancy) की. और प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार दीपिका पब्लिकली स्पॉट (Deepika Padukone's first appearance after pregnancy announcement) हुईं. उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है.

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने 19 अप्रैल को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी और बताया था कि वो सेकंड टाइम मॉम बनने को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. फैंस भी इस खुशखबरी से झूम उठे थे और दीपिका पादुकोण की एक झलक पाने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे. फाइनली उनका ये इंतज़ार खत्म हुआ. प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद दीपिका की पहली झलक सामने आ गई है. 

हाल ही में दीपिका और रणवीर सिंह को साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार पब्लिक के बीच नजर आईं. एयरपोर्ट पर दीपिका ने ढीलीढाली डेनिम शर्ट पहनी थी. उन्होंने लूज़ शर्ट के बीच बेबी बंप छिपाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था. उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ नजर आ रहा था. दीपिका की एक झलक देखकर फैंस खुश हो गए.

लेकिन इस दौरान पूरी लाइमलाइट रणवीर सिंह चुरा ले गए, जो पूरे टाइम प्रोटेक्टिंग हस्बैंड बने रहे और बीवी की एक्स्ट्रा केअर (Ranveer Singh turns protective for wife) दिखे. उन्होंने पहले दीपिका की कार से उतरने में मदद की और फिर उन्हें थामकर एयरपोर्ट पर अंदर ले गए. दीपिका और रणवीर एयरपोर्ट पर पपाराजी को पोज देने के लिए नहीं रुके और सीधा अंदर चले गए. दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस कॉमेंट्स करके कपल पर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं.

दीपिका और रणवीर ने 19 अप्रैल को एक जॉइंट इंस्टाग्राम पोस्ट में सेकेंड प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. उन्होंने बेटी दुआ की एक तस्वीर शेयर की थी. इस तस्वीर में दुआ का पूरा फेस नहीं दिख रहा है. दुआ ने हाथ में प्रेग्नेंसी किट थाम रखी थी. बता दें दुआ डेढ़ साल की हो गई है और अब जल्द ही दुआ को छोटा भाई या बहन भी मिलने वाला है.

Share this article