प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज के समय में एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं. हॉलीवुड की बिग-बजट फिल्में इस समय उनके पास हैं. इसके अलावा, प्रियंका एस.एस. राजामौली (SS Rajmauli) की मेगा बजट फिल्म 'वाराणसी' से वो इंडियन फिल्मों में वापसी कर रही हैं, जो इंडियन सिनेमा की दूसरी सबसे महंगी फिल्म बन रही है.

अमेरिकन सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) के साथ शादी रचाने के बाद भले ही वो विदेश में बस गई हों, लेकिन दिल से वो आज भी देसी गर्ल हैं. विदेशी बहू बनने के बाद भी प्रियंका इंडियन कल्चर से उतना ही प्यार करती हैं. वह विदेश में सभी भारतीय त्यौहार पूरे धूमधाम और रीति रिवाज़ के साथ सेलिब्रेट करती हैं और भारतीय परंपराओं को उतने ही दिल से फॉलो करती हैं. प्रियंका का ये देसी अंदाज़ फैंस को बेहद पसंद आता है. अब हाल ही में प्रियंका ने एक इंटरव्यू में ऐसा खुलासा किया है कि फैंस एक बार फिर उनसे इम्प्रेस हो गए हैं.

प्रियंका ने हाल ही में वोग इंडिया' को दिए इंटरव्यू में बताया कि वो अपने बैग में हनुमान चालीसा (Priyanka Chopra Jonas carries Hanuman Chalisa in her bag) और काला धागा ज़रूर रखती हैं. उन्होंने बताया कि ट्रैवल करते समय वह अपने बैग में परफ्यूम, हेयर स्प्रे और सनग्लास के अलावा नजर बट्टू भी रखती हैं. वह बोलीं, 'इंडिया में हम काला धागा पहनते हैं, जो बुरी नजर से बचाने वाले ब्रेसलेट की तरह होता है. इंडिया में ऐसा माना जाता है कि काला धागा बुरी शक्तियों को दूर रखता है. मुझे इन्हें एक साथ पहनना अच्छा लगता है. ये आपकी सुरक्षा करता है तो क्यों न करें?"

प्रियंका चोपड़ा ने अपने बैग में रखी हनुमान चालीसा भी दिखाई और बताया कि वो बैग में हनुमान चालीसा ज़रूर रखती हैं. वह बोलीं, "यह मेरी हनुमान चालीसा है. इसे हर रोज पढ़ना चाहिए. मैं इसे हर दिन नहीं पढ़ती, लेकिन पूरी कोशिश करती हूं. साथ ही, मुझे ऐसा लगता है कि यह मेरी सभी जर्नी में मेरी रक्षा करती है."

देसी गर्ल को भारतीय धार्मिक परंपरा में रंगा देखकर भारतीय खुश हो गए हैं और पीसी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ही नहीं, उनके अमेरिकन पति निक जोनस को भी भारतीय परंपराओं से बेहद प्यार है. वो प्रियंका के साथ सारे तीज त्योहार मनाते हैं, पूजा पाठ में हिस्सा लेते हैं., कुछ समय पहले तो निक ऑस्कर्स (Oscar Awards) में हाथ में कलावा बांधकर (Nick Jonas spotted wearing a Kalava) पहुंच गए थे, जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसके अलावा वो अपनी बेटी मालती (Malti Marie Jonas) की परवरिश भी वो हिन्दू धर्म के अनुसार कर रहे हैं.
