Close

45 की उम्र में मां बननेवाली हैं संभावना सेठ, अल्ट्रासाउंड की तस्वीर शेयर करके दी गुड न्यूज, लिखा- हम प्रेग्नेंट हैं (Sambhavna Seth Is All Set To Become A Mother After 10 Years, Announces Pregnancy, Writes- We Are Pregnant)

भोजपुरी और टीवी एक्ट्रेस 'बिग बॉस' फेम संभावना सेठ (Sambhavna Seth) फाइनली प्रेग्नेंट (Sambhavna Seth is pregnant) हैं. शादी के 10 साल बाद उनके घर खुशियां आनेवाली हैं. मिसकैरेज के दो साल बाद संभावना सेठ मां बननेवाली हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके ये गुड न्यूज शेयर की है. 

Sambhavna Seth

संभावना सेठ ने पति अविनाश द्विवेदी (Avinash Dwivedi) के साथ सोशल मीडिया पर ये गुड न्यूज फैन्स संग शेयर की. दोनों ने एकदम यूनीक स्टाइल में प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट (Sambhavna Seth announces pregnancy) की. इंस्टाग्राम पोस्ट में कपल हाथ में न्यूज पेपर पकड़े हुए नजर आया. न्यूज़ पेपर पर लिखा है हम प्रेग्नेंट हैं. उन्होंने अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट और बेबी सॉक्स की तस्वीर भी शेयर की है, साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हम प्रेग्नेंट हैं. हमारी सबसे खूबसूरत कहानी साकार होने की राह पर है. प्यार, उम्मीद और सरोगेसी. काउंटडाउन शुरू हो चुका है."

Sambhavna Seth

जाहिर है इतनी कोशिशों के बाद पैरेंट्स बनने जा रहे संभावना और अविनाश की खुशियां सातवें आसमान पर हैं. उनके फैंस, फ्रेंड्स और टीवी सेलेब्स भी उनके लिए बेहद खुश हैं और लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं. गौहर खान, भारती सिंह, रश्मि देसाई, सुनीता आहूजा, युविका चौधरी और गजराज राव ने उन्हें बेहद मैसेज किया है.

Sambhavna Seth

संभावना सेठ के लिए प्रेग्नेंसी की जर्नी आसान नहीं रही है. संभावना और अविनाश 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे. वो पिछले कई सालों से मां बनने के लिए संघर्ष कर रही हैं. वो करीब 7 से 8 बार आईवीएफ करा चुकी हैं. लेकिन उनकी कोशिश हर बार फेल हो गई.  इसके अलावा पिछले साल उन्होंने मिस कैरेज का दर्द भी झेला था. लेकिन फाइनली अब उनके घर किलकारी गूंजने वाली है. कपल सरोगेसी के जरिये पैरेंट्स बनने जा रहे हैं.

Sambhavna Seth

Share this article