Close

लिन लैशराम 2 महीने की बच्ची को लेकर निकलीं काम पर, दिखाई रणदीप हुड्डा की लाडली की झलक, बताया मां बनने के बाद कैसे मैनेज कर रही हैं वर्क और मॉम ड्यूटी (Lin Laishram gives glimpses of her two month-old daughter accompanying her to work, Shares glimpse of daughter, Writes- She’s already teaching me so much about being a mom)

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम (Randeep Hooda and Lin Laishra) हाल ही में पेरेंट क्लब में शामिल हुए हैं. एक्ट्रेस ने 10 मार्च को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया. कपल ने अपनी लाडली का नाम न्योमिका रखा है. 'न्योमिका' (Nyomica Hooda) नाम का मतलब 'दिव्य अनुग्रह'. मां बनने के बाद से ही लिन पूरी तरह मॉम ड्यूटीज निभाने में लगी हैं और मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं. वो अक्सर ही मां बनने के बाद की लाइफ की झलक फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.

Lin Laishram

रणदीप और लिन की लाडली 10 मई को दो महीने की हो जाएंगी और अब लिन दोबारा काम पर लौट चुकी हैं, लेकिन वर्क मोड ऑन करते हुए भी वो मॉम ड्यूटीज निभाना नहीं भूली हैं. वो अपनी दो महीने की लाडली को लेकर काम पर निकली हैं, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है.  

Lin Laishram

लिन मणिपुरी खाने का क्लाउड किचन चलाती हैं. हाल ही में नार्थ ईस्टर्न हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेन्ट कारपोरेशन का एक इवेंट आयोजित किया गया था, जिसमें लिन भी शामिल हुई थीं, इस इवेंट में लिन के क्लाउड किचन ने 3 दिन तक लोगों मणिपुरी क्यूजिन सर्व किया. अब इस मोमेंट को लिन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. 

Lin Laishram

लिन अपनी नन्हीं परी को सीने से चिपकाए काम पर पहुंची थीं, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है. हालांकि उन्होंने बेटी का फेस रिवील नहीं किया, लेकिन उसकी झलक ज़रूर दिखाई है. तस्वीरें शेयर करते हुए लिन ने कैप्शन में लिखा, "अपने स्वीट पोटैटो को लेकर काम पर गई. मैं जहां उसके साथ 'वर्किंग मॉम' लाइफ को फिगर आउट करने की कोशिश कर रही हूँ, वहीं वो मुझे मां बनना सिखा रही है. ये अपने आपमें फन, बिखराव, रातों को जागना, छोटे छोटे खूबसूरत पलों का मिश्रण है, लेकिन हम हर मोमेंट को एन्जॉय कर रहे हैं." इसके बाद लिन ने इवेंट में सहयोग करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया और बताया कि उनके क्लाउड किचन को 3 दिनों में 400 से ज़्यादा लोगों को खाना सर्व करने का मौका मिला.

Lin Laishram

लिन लैशराम की पोस्ट पर फैंस अब जमकर प्यार लुटा रहे हैं, खासकर रणदीप हुड्डा की लाडली न्योमिका को फैंस बेहद क्यूट बता रहे हैं और उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं.

Lin Laishram

Share this article