Close

ऋषि कपूर के निधन के बाद काम पर लौटी नीतू कपूर की हुई ‘हॉरिबल ट्रोलिंग’, एक्ट्रेस ने अब जाकर किया रिएक्ट, बोलीं- शराब पीना शुरू कर दिया था (Neetu Kapoor reacts to ‘horrible’ trolling after returning to work post Rishi Kapoor’s death: ‘Got into drinking…’)

सोहा अली खान के यूट्यूब शो (Soha Ali Khan's Youtube Show) के लेटेस्ट एपिसोड में इंडस्ट्री की वेटरन एक्ट्रेस नीतू कपूर (Vateran Actress Neetu Kapoor) बतौर गेस्ट बनकर आईं थीं. इस शो में आखिरकार नीतू कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ ही दी. असल में उन्हें पति की मौत के बाद काम करने के फैसले के लिएखतरनाक ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा था.

ऋषि कपूर के निधन के बाद उनकी पत्नी और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने खुद को काम में बिजी कर लिया. नीतू कपूर ने 9 साल बाद फिल्म जुग जुग जियो से इंडस्ट्री में कमबैक किया. हालांकि उनका काम पर वापस आने का फैसला काफी सुर्खियों में रहा. क्योंकि लोगों को नीतू कपूर की ये बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई कि पति के मौत के बाद इतनी जल्दी वे काम पर कैसे लौट आईं.

इतने समय तक नीतू कपूर ने ट्रोलर्स की हॉरिबल ट्रोलिंग का सामना किया, लेकिन अब जाकर एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया और ट्रोलिंग को हॉरिबल और हर्टफुल बताया.

इतने बड़े नुकसान के बाद काम पर लौटने के फैसले पर खुलकर बात करते हुए नीतू ने बताया - मैने जस्ट काम करना शुरू किया था, तभी ऋषिजी की मौत हो गई थी. फिल्म जुग जुग जिओ की थी मैंने. मैं अपना खोया हुआ कॉन्फिडेंस वापस लाने के लिए काम करना चाहती थी. उनके जाने के बाद मैं बहुत बुरी स्थिति में थी. मुझे तब और भी ज्यादा दुख हुआ जब लोगों ने ये कहना शुरू किया कि देखो पति मरा नहीं कि ये काम पर जा रही है. ये बहुत ही हॉरिबल था. लेकिन वे ये नहीं जानते कि मैने ऐसा क्यों किया. मैं आपके जरिए ये बताना चाहती हूं कि मेरे साथ क्या हुआ था.

ऋषि जी की मौत के बाद मैं 2 महीने तक सो नहीं पाई और मैं शराब पीने लगी. शराब की आदी हो गई थी मैं.. शराब पीने के बाद भी मुझे नींद नहीं आती थी. हालांकि मुझे अपना ये वर्जन बिल्कुल अच्छा नहीं लगा, क्योंकि मैं बहुत हेल्थ कांशियस हूं. मुझे नींद की जरूरत थी, दिमाग को शांत करने की जरूरत थी. खुद का ऐसा रूप मुझे अच्छा नहीं लग रहा था.

मैने डॉक्टर की मदद ली. उन्होंने मुझे गाइनेकोलॉजिस्ट का नंबर दिया. गाइनेकोलॉजिस्ट रात को 11 बजे मेरे घर आती और इंजेक्शन देकर मुझे सुलाती, ताकि मुझे नींद आ जाए. वो तब तक वही पर बैठी रहती, जब तक कि मुझे नींद न आ जाए. मेरे स्टाफ को मुझ पर नजर रखने को कहती थी.

लगभग ऐसा 10 दिनों तक ऐसा चला. 11 या 12 वें दिन, मैंने उसे फोन पर बताया कि मैं ठीक हूं और मैं मूव ऑन कर सकती हूं. लेकिन मुझे इस दुख से बाहर निकलने की जरूरत थी. फिर मैंने करण जौहर से बात की और उन्होंने मुझे काम पर वापस जाने के लिए कहा.

Share this article