Close

टीवी की ‘नागिन’ मौनी रॉय और उनके हसबैंड सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम पर किया एक-दूसरे को अनफॉलो, उड़ीं सेपरेशन की अफवाहें (Mouni Roy and husband Suraj Nambiar unfollow each other on Instagram, spark separation rumours)

टीवी की पॉपुलर नागिन मौनी रॉय और उनके हसबैंड सूरज नांबियार (Mouni Roy And Her Husband Suraj Nambiyar) ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को एनफॉलो कर दिया (Unfollowed each other on Instagram) है.जिसके बाद से सोशल मीडिया पर ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनकी शादी खतरे में हैं.

Mouni Roy and husband Suraj Nambiar

मौनी रॉय और उनके हसबैंड सूरज नांबियार साल 2022 में शादी के बंधन में बंधे थे. और शादी के चार साल बीत जाने के बाद ये इंटरनेट पर ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि कपल की शादी ठीक नहीं चल रही हैं. ये अटकलें तब और भी तेज हो गईं जब फैंस का ध्यान इस बात ने खींचा कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. जिसके बाद से फैंस उनके लिए परेशान हैं.

Mouni Roy and husband Suraj Nambiar

टीवी की मोस्ट पॉपुलर नागिन मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने बड़ी धूमधाम से साल 2022, जनवरी में शादी रचाई थी. कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. इन तस्वीरों और वीडियो में दोनों की आंखों में एक दूसरे के लिए सिर्फ प्यार दिखाई दे रहा था. लेकिन कपल की हाल ही इंस्टाग्राम एक्टिविटी को देखकर फैंस परेशान हो गये हैं.

Mouni Roy and husband Suraj Nambiar

कई फैंस तो बेहद निराश हुए हैं कि दोनों के बीच ऐसा क्या हो गया है. दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो करने के बाद भी मौनी ने अभी तक अपनी शादी की तस्वीरें और सूरज के साथ वाली फोटो अपने प्रोफाइल में रखी हैं. ऐसे ही सूरज ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में मौनी की फोटोज रखी हैं.

Mouni Roy and husband Suraj Nambiar

जिज्ञासु फैंस ने सूरज नांबियार के कमेंट सेक्शन में उनके रिलेशनशिप स्टेटस को जानने के लिए सवालों की बौछार कर दी है. एक यूजर ने सवाल पूछते हुए कमेंट लिखा है - आपने अपनी शादी की तस्वीरें डिलीट क्यों की? डिवोर्स होने वाला है? दूसरे ने लिखा - दोनों प्यार में थे ऐसा क्या हो गया?

Mouni Roy and husband Suraj Nambiar

सच क्या है, ये तो पता नहीं, लेकिन फैंस के सवालों पर न तो मौनी रॉय ने रिएक्ट किया है और न ही सूरज नांबियार ने अपनी कोई प्रतिक्रिया दी है. जानकारी के लिए बता दें कि सूरज बिज़नेसमैन और इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं और दुबई में रहते हैं और बेंगलुरु के एक जैन परिवार से ताल्लुक रखते हैं.जबकि मौनी एक्ट्रेस और बिजनेस वुमन हैं. ये जोड़ा जनवरी 2022 में गोवा में शादी के बंधन में बंधा था.

Share this article