Close

कान्स के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट हुईं बुरी तरह से ट्रोल, एक्ट्रेस के सपोर्ट में आए अली गोनी, बोले- उनका मजाक उड़ाने की बजाय उन्हें सपोर्ट करें (Alia Bhatt Faces Trolling On The Cannes Red Carpet Aly Goni Steps In To Offer Support)

'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026' (Cannes Film Festival 2026) शुरू हो चुका है. बॉलीवुड सेलेब्स अपना जलवा बिखेर रहे हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी फ्रांस के रिवेरा में अपनी खूबसूरती, फैशन, स्टाइल और लुक्स से लोगों का दिल जीत रही हैं, वहीं सोशल मीडिया का एक क्लास एक्ट्रेस को बुरी तरह से ट्रोल कर रहा है. एक्ट्रेस के सपोर्ट में टीवी एक्टर अली गोनी (Actor Aly Goni) उतरे हैं.

Aly Goni

मीडिया से प्राप्त खबरों के अनुसार 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026' के रेड कार्पेट पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया द्वारा आलिया भट्ट को नजरअंदाज किया. जिसके कारण सोशल मीडिया का एक वर्ग आलिया भट्ट की कड़ी आलोचना कर रहा है. लेकिन आलिया के फैंस और चाहने वालों की कमी नहीं है. वे भी एक्ट्रेस की खूबसूरती और लुक्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इन दोनों वर्गों के बीच चल रही बहस में आलिया भट्ट को सपोर्ट करने के लिए टीवी एक्टर अली गोनी आए हैं.

Aly Goni

आलिया के बारे में फैल रही इस नेगेटिविटी को देखते हुए एक्टर अली गोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आलिया का एक वीडियो पोस्ट किया. और कैप्शन में लिखा - ये देखकर बहुत दुख होता है कि जब कोई हमारा अपना व्यक्ति भारत को ग्लोबल स्टेज पर ले जाने के लिए इतनी मेहनत करता है, तो हमारे अपने ही लोग उसे नीचे खींचने की जी तोड़ कोशिश करते हैं.

Alia Bhatt

अली ने आगे ये भी लिखा - आलिया ने वो मुकाम हासिल किया है जिसका सपना कई लोग देखते हैं. वे कान्स में पूरे गर्व और शालीनता के साथ भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं. हमें उनका मजाक उड़ाने के बजाय उनकी अचीवमेंट्स को सेलिब्रेट करना चाहिए.

Alia Bhatt

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया की आने वाली फिल्में यशराज फिल्म्स की 'अल्फा' और संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' है.

Share this article