Close

हसबैंड सूरज नांबियार संग तलाक की अफवाहों के बीच मौनी रॉय ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- प्लीज, हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें, थोड़ा समय दें (Mouni Roy breaks silence as rumours about divorce from husband Suraj Nambiar intensify)

बीते कल सोशल मीडिया पर मौनी रॉय और उनके हसबैंड सूरज नांबियार (Mouni Roy And Her Husband Suraj nambiyar) की तलाक की अफवाहें (Divorce Romurs) उड़ रही हैं. आखिरकार मौनी ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है. और सभी मीडिया हाउसेस ये रिक्वेस्ट की है.

Mouni Roy

टीवी की मोस्ट पॉपुलर नागिन एक्ट्रेस मौनी रॉय की पर्सनल लाइफ बीते कल से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं. मीडिया से मिली खबर के अनुसार मौनी रॉय और बिज़नेसमैन हसबैंड सूरज नांबियार की शादी टूट गई है. कुछ रिपोर्ट्स ये भी दावा कर रहे हैं कि दोनों के बीच पहले ही तलाक हो चुका है और दोनों काफी समय से अलग रहते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि सूरज ने मौनी को धोखा दिया है और उनके पैसों का गलत तरीके के इस्तेमाल किया है.

Mouni Roy and husband Suraj Nambiar

सोशल मीडिया पर उड़ रही इन सभी अफवाहों के चलते आखिरकार मौनी रॉय ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. मौनी रॉय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर लोगों से रिक्वेस्ट की है, जिसमें लिखा है- सभी मीडिया हाउसेस से ये विनम्र रिक्वेस्ट है कि प्लीज हमारे बारे में झूठी कहानियां पब्लिश मत कीजिए. हमें स्पेस दीजिए और हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें. साथ में एक्ट्रेस ने हाथ जोड़ने वाले इमोजी सेंड किए हैं.

Mouni Roy and husband Suraj Nambiar

सोशल मीडिया पर मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी टूटने की अटकलें तब लाइम लाइट में आईं जब सूरज और मौनी ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया. और फिर बीते शाम से सूरज नांबियार ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया है.

Mouni Roy and husband Suraj Nambiar

बता दें कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार 27 जनवरी, साल 2022 में शादी के बंधन में बंधे थे. शादी की सभी रस्में बंगाली और मलयाली रीति रिवाज से निभाई गई थीं. इस घटना से पहले दोनों के बीच किसी तरह मनमुटाव की कोई खबर नहीं आई थीं.

Share this article