फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) सोशल मीडिया पर बहुत ज़्यादा एक्टिव रहते हैं. वो डेली अपने इंस्टाग्राम (Karan Johar's instagram account) पेज और स्टोरी पर पोस्ट शेयर करके अपनी लाइफ और बॉलीवुड से जुड़ी इम्पोर्टेन्ट अपडेट्स भी शेयर करते रहते हैं. सोशल मीडिया पर वो कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ से क्लोज़ फ्रेंडशिप भी मेंटेन करते हैं और उनके स्पेशल डेज़ और अचीवमेंट को सेलिब्रेट भी करते हैं. लेकिन अब करण जौहर (Karan Johar Unfollows bollywood) ने कुछ ऐसा कर दिया है कि उनके फॉलोवर्स ही नहीं, बॉलीवुड भी हैरान है.

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) सहित कई करीबी दोस्तों को अनफॉलो कर दिया है. करण ने उन स्टार्स को भी अनफॉलो कर दिया है जिन्हें उन्होंने खुद इंडस्ट्री में लॉन्च किया था. इनमें उनकी करीबी आलिया भट्ट, वरुण धवन (Varun Dhawan) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra){शामिल हैं. इसके अलावा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जान्हवी कपूर, मलाइका अरोड़ा और मनीष मल्होत्रा भी उनकी फॉलो लिस्ट से गायब हैं. अब करण बॉलीवुड एक्टर्स में से सिर्फ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को फॉलो कर रहे हैं, बाकी सभी लोगों को उन्होंने इंस्टाग्राम से हटा दिया है. उनके मूव से लोग हैरान हैं और इसकी वजह जानना चाह रहे हैं कि अचानक ऐसा क्या हुआ.

अब करण जौहर ने खुद इसकी वजह भी बताई है. उन्होंने इसे 'डिजिटल डिटॉक्स' बताया है और कहा है कि वे सोशल मीडिया पर अपना समय और एनर्जी कम करने के लिए ऐसा कर रहे हैं.

करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है और लिखा है, "यह डिजिटल डिटॉक्स है. मैं इंस्टाग्राम पर सभी को अनफॉलो कर रहा हूं अपना समय और एनर्जी बचाने के लिए, जो मैं इंस्टाग्राम पर खर्च करता हूं. भगवान के लिए ये नेशनल न्यूज नहीं हो सकती. क्लिकबेट के लिए प्लीज कुछ और करिए. ये इम्पोर्टेन्ट नहीं है."

हालांकि कुछ लोग करण जौहर की 'डिजिटल डिटॉक्स' वाली सफाई से सहमत नज़र नहीं आ रहे हैं. उनका कहना है कि उनकी हालिया रिलीज़ फ़िल्म 'चांद मेरा दिल' डिजास्टर साबित हो गई तो अटेंशन ग्रैब करने के लिए करण जौहर ने ये तरीका निकाला है. वहीं कुछ लोग करण को ड्रामा क्वीन भी कह रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि शायद ये लोग करण की बर्थडे पार्टी में नहीं पहुंचे होंगे. यूजर्स अब कई तरह की बातें बना रहे हैं और करण के इस मूव का मज़ाक उड़ा रहे हैं.
